24 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

SSC ने हिंदी ट्रांसलेटर के पदों पर निकाली बंपर वैकेंसी, जानिए एग्जाम पैटर्न और योग्यता

हिंदी ट्रांसलेटर बनने का शानदार मौका! एसएससी ने हिंदी ट्रांसलेटर के 84 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। कैंडिडेट्स 14 मई तक कर सकते हैं अप्लाई। जानिए क्या है योग्यता, आयु सीमा और एग्जाम पैटर्न से जुड़ी जरूरी डिटेल।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Mohsina Bano

Apr 24, 2026

SSC JHT Recruitment 2026, SSC JHT exam pattern 2026, SSC JHT Recruitment 2026 notification, ssc.gov.in

SSC Junior Hindi Translator Vacancy 2026

SSC JHT Vacancy 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा 2026 के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार सेंट्रल गवर्नमेंट के अलग-अलग विभागों में ट्रांसलेटर के रूप में अपना करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह एक बेहतरीन अवसर है। भर्ती के जरिये जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर और सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर के पदों को भरा जाएगा।

इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार तय समय सीमा के भीतर अपना फॉर्म भर सकते हैं।

जरूरी तारीखें और आवेदन शुल्क

आयोग द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, आवेदन करने की लास्ट डेट 14 मई, 2026 तय की गई है। अगर आवेदन फॉर्म में कोई गलती हो जाती है, तो उम्मीदवारों को 19 और 20 मई के बीच करेक्शन करने का मौका दिया जाएगा। जनरल और ओबीसी कैटेगरी के पुरुष उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 100 रुपये है। वहीं महिला उम्मीदवारों, एससी, एसटी और दिव्यांग श्रेणी के कैंडिडेट्स को एप्लीकेशन फीस नहीं देनी होगी।

एग्जाम पैटर्न और नेगेटिव मार्किंग?

एसएससी जेएचटी परीक्षा में दो मुख्य पेपर शामिल होंगे। पहले चरण में सफल होने वाले कैंडिडेट्स को ही दूसरे चरण की परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा।

  • पेपर 1: इसमें हिंदी और अंग्रेजी विषयों से 100-100 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।
  • पेपर 2: इसमें 200 अंकों का ट्रांसलेशन और निबंध का पेपर होगा। इसके लिए भी उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय दिया जाएगा।

एज लिमिट और छूट के नियम

इस एग्जाम में बैठने के लिए उम्मीदवारों की आयु कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गिनती 1 अगस्त, 2026 के आधार मानकर की जाएगी। सरकार के नियमों के मुताबिक, अनुसूचित जाति और जनजाति (SC/ST) को 5 साल, ओबीसी (OBC) को 3 साल और दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों को 10 साल की अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई

कैंडिडेट्स इन स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अप्लाई कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर 'Apply' सेक्शन में जाकर जेएचटी परीक्षा के लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब मांगी गई जानकारी दर्ज कर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  4. जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
  5. ऑनलाइन माध्यम से फीस का भुगतान करें।
  6. फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका एक प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।