
Government Jobs After 12th Students (Image- Gemini)
Government jobs after 12th for UP Board students: यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट का परिणाम आने के बाद करोड़ों स्टूडेंट्स के मन में सबसे बड़ा सवाल 'अब आगे क्या' को लेकर होगा। वहीं बहुत से स्टूडेंट उच्च शिक्षा के लिए कॉलेज और डिग्री कोर्सेज का रुख करेंगे, वहीं एक बड़ा वर्ग ऐसा भी है जो कम उम्र में ही गवर्नमेंट जॉब पाकर अपने पैरों पर खड़ा होना चाहता है। भारत में केंद्र और राज्य सरकारों के पास 12वीं पास युवाओं के लिए कई बेहतरीन करियर विकल्प मौजूद हैं। यदि आप भी 12वीं के तुरंत बाद सरकारी सेवा में जाना चाहते हैं, तो ये टॉप 6 विकल्प आपके लिए गेम चेंजर साबित हो सकते हैं।
एसएससी द्वारा आयोजित होने वाली कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL) परीक्षा 12वीं पास छात्रों के लिए सबसे लोकप्रिय विकल्पों में से एक है। इसके जरिए केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में भर्ती की जाती है।
देश सेवा का जज्बा रखने वाले युवाओं के लिए (NDA) बेहतरीन अवसर है। 12वीं के बाद छात्र एनडीए की परीक्षा देकर भारतीय सेना, नौसेना या वायुसेना में अधिकारी (Officer) बन सकते हैं।
यदि आपकी पकड़ शॉर्टहैंड और टाइपिंग पर अच्छी है, तो आप एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी' और 'डी' के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए केवल 12वीं पास होना आवश्यक है। इस नौकरी में वेतन के साथ-साथ केंद्र सरकार के बड़े अधिकारियों के साथ काम करने का मौका मिलता है।
भारतीय रेलवे में भी 12वीं पास युवाओं के लिए समय-समय पर भर्तियां निकलती रहती हैं। आरआरबी एनटीपीसी के तहत कई पदों पर भर्तियां निकालती है। रेलवे की नौकरियां अपनी सुविधाओं और स्थिरता के लिए जानी जाती हैं।
उत्तर प्रदेश सहित देश के लगभग सभी राज्यों में पुलिस कांस्टेबल की भर्ती के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं पास तय है। यूपी पुलिस में कांस्टेबल के पदों पर बड़े पैमाने पर भर्तियां होती हैं, जो युवाओं को वर्दी पहनने और समाज की सेवा करने का सीधा अवसर देती हैं।
अग्निपथ योजना के तहत भारतीय सेना में अग्निवीर बनने का विकल्प भी काफी चर्चा में है। 12वीं पास युवा थल सेना, वायु सेना और नौसेना में अग्निवीर के रूप में शामिल हो सकते हैं।
सरकारी परीक्षाओं में आपकी पिछले 6 से 12 महीने के करंट अफेयर्स पर पकड़ होनी चाहिए। इसके साथ ही पिछले 5 सालों के प्रश्न पत्रों (Previous Year Papers) को हल करने से अप परीक्षा के पैटर्न का सही अंदाजा लगा सकते हैं। अधिकतर परीक्षाओं में गणित और रीजनिंग के सवाल समय लेते हैं, इसलिए नियमित अभ्यास (Mock Test) करते रहना जरूरी है।
Published on:
23 Apr 2026 03:50 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
