
MEXT Scholarship 2026 (Image- freepik)
MEXT Scholarship 2026 For Indian Students: अगर आप विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना देख रहे हैं, तो जापान सरकार आपके लिए एक शानदार चांस लेकर आई है। जापान की एंबेसी ने मेक्स्ट स्कॉलरशिप 2026 का ऐलान कर दिया है। यह स्कॉलरशिप उन भारतीय स्टूडेंट्स के लिए है जो जापान की टॉप यूनिवर्सिटीज से मास्टर या पीएचडी की डिग्री लेना चाहते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि यह फुली-फंडेड प्रोग्राम है, जिसका मतलब है कि आपकी पढ़ाई से लेकर वहां रहने और आने-जाने के हवाई टिकट का पूरा खर्चा जापान सरकार ही उठाएगी। जापान सरकार की इस स्कीम के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। जो स्टूडेंट्स रिसर्च सेक्टर में आगे बढ़ना चाहते हैं, उनके लिए यह करियर बनाने का बेहतरीन प्लेटफॉर्म है।
जापान सरकार स्टूडेंट्स को हर महीने एक फिक्स अमाउंट देगी ताकि वे बिना किसी फाइनेंशियल प्रॉब्लम के अपनी पढ़ाई पूरी कर सकें। पीएचडी करने वाले स्टूडेंट्स को हर महीने करीब 85,300 रुपये और मास्टर डिग्री वालों को लगभग 84,700 रुपये मिलेंगे। आपको यूनिवर्सिटी की कोई भी ट्यूशन फीस नहीं देनी होगी। इसके साथ ही भारत से जापान जाने और कोर्स खत्म होने पर वापस आने का एयर टिकट भी फ्री मिलेगा।
जापान की इस स्कॉलरशिप के लिए आपको ऑनलाइन के बजाय ईमेल के जरिए अप्लाई करना होगा।
इस स्कॉलरशिप में अप्लाई करने के लिए स्टूडेंट्स की उम्र 35 साल से कम होनी चाहिए। अगर आप मास्टर डिग्री के लिए जा रहे हैं, तो ग्रेजुएशन में कम से कम 70% नंबर होने चाहिए। वहीं पीएचडी के लिए मास्टर डिग्री में 70% मार्क्स होना जरूरी है। हालांकि, सोशल साइंस और ह्यूमैनिटीज के स्टूडेंट्स को थोड़ी राहत देते हुए न्यूनतम अंक 65% तय किए गए हैं। एलिजिबल कैंडिडेट्स साइंस, मैथ, रोबोटिक्स, कंप्यूटर साइंस, एग्रीकल्चर के साथ-साथ स्पोर्ट्स साइंस और सोशल साइंस जैसे सब्जेक्ट्स में पढ़ाई कर अपना करियर बना सकते हैं।
नई दिल्ली में मौजूद जापान सूचना केंद्र (JIC) ने साफ किया है कि, स्टूडेंट्स फॉर्म भरने और अप्लाई करने से पहले ऑफिशियल गाइडलाइंस को अच्छी तरह पढ़ लें। कैंडिडेट्स केवल जरूरी जानकारी और अपने डाउट क्लियर करने के लिए ही एंबेसी से संपर्क करें।
Published on:
24 Apr 2026 06:47 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
