शिक्षा

Karnataka PUC-2 Results 2021 Declared : 12वीं का परिणाम जारी, karresults.nic.in से चेक करें रिजल्ट

  Karnataka PUC-2 Results 2021 Declared: कर्नाटक प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज 12वीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया। छात्र आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 20 Jul 2021, 5:01 PM IST
12th result 2021
एक सीट के लिए कई जिलों में 23 विद्यार्थी भी रहे दौड़ में शामिल

Karnataka PUC-2 Results 2021 Declared: कर्नाटक पीयूसी द्वितीय 2021 के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। कर्नाटक के प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री एस सुरेश कुमार और पूर्व-विश्वविद्यालय शिक्षा विभाग ( डीपीयूई ) के निदेशक स्नेहल ने आज कर्नाटक द्वितीय वर्ष प्री-यूनिवर्सिटी यानि 12वीं कक्षा के परिणाम जारी होने की घोषणा की। रजिस्ट्रेशन कराने वाले फ्रेशर्स और रिपीटर्स उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

छात्रों को इस आधार पर मिले अंक

कर्नाटक के प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री एस सुरेश कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार ने कोविड -19 महामारी को ध्यान में रखते हुए पीयूसी टू यानि 12वीं कक्षा की परीक्षा रद्द घोषित करने का फैसला लिया था। DPUE ने इस वर्ष पेपर के मूल्यांकन और किसी अन्य नियमित वर्ष के दौरान किए गए परिणामों की घोषणा करने की तुलना में अधिक प्रयास किया। प्रत्येक छात्र के लिए एक समग्र अंक तैयार करना एक कठिन प्रक्रिया रही, जिसे सावधानीपूर्वक अंजाम दिया गया है। इस बार पीयूसी टू के छात्रों की योग्यता का मूल्यांकन करने के लिए फार्मूला तैयार किया था। इस बार कुल अंकों की गणना SSLC या कक्षा 10 के अंकों के आधार 45 प्रतिशत, पीयूसी वन के आधार पर 45 फीसदी और पीयूसी टू आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर 10 प्रतिशत अंक छात्रों को दिए गए हैं। बोर्ड द्वारा जारी अंकों से संतुष्ट नहीं होने वाले छात्रां को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी। परीक्षा का आयोजन कोरोना महामारी की स्थिति अनुकूल होने पर आयोजित किया जाएगा।

रिजल्ट ऐसे करें चेक

12वीं कक्षा के उम्मीदवार सबसे पहले कर्नाटक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in पर जाएं। होमपेज पर उपलब्ध परिणाम लिंक पर क्लिक करें। क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉग-इन करें। इसके बार परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि भविष्य के संदर्भ के लिए इस स्कोरकार्ड की एक प्रति सहेज कर रखें।

Updated on:
20 Jul 2021, 5:01 PM IST
Published on: