
Maharashtra School Reopening: महाराष्ट्र सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड-19 महामारी के कारण बंद चल रहे कक्षा 8वीं से 12वीं तक के 5,947 स्कूलों कोरोना वायरस सुरक्षा प्रोटोकॉल के साथ खोलने के निर्देश दिए हैं। महाराष्ट्र शिक्षा विभाग इस बारे में जरूरी अधिसूचना जारी पहले ही जारी कर चुकी है। ग्रामीण क्षेत्रों से कोविड-19 के नए मामले नहीं आने की सूचना मिलने के बाद शिक्षा विभाग की ओर से इन स्कूलों को खोलने का निर्देश जारी किया गया था।
महाराष्ट्र शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद के उप निदेशक विकास गराड ने बताया कि राज्य में कुल 19,997 माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूल हैं, जहां कक्षा 8वीं से 12वीं तक 45,07,445 छात्र पढ़ते हैं। इन 19,997 स्कूलों में से ग्रामीण क्षेत्रों में 5,947 स्कूल बृहस्पतिवार को फिर से खुल गए। उन्होंने कहा कि पहले दिन कुल 4,16,599 छात्र स्कूलों में आए।
महाराष्ट्र बोर्ड की 10वीं का रिजल्ट जारी
दूसरी तरफ महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन ( MSBSHSE ) ने आज 10वीं की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। महाराष्ट्र बोर्ड की 10वीं का रिजल्ट ( Maharashtra SSC Board Result 2021 ) छात्र आधिकारिक वेबसाइट result.mh-ssc.ac.in और mahahsscboard.in पर जाकर देख सकते हैं। कक्षा 10 के 15,70,996 छात्रों परीक्षा पास की है। 83,262 छात्रों को 90 प्रतिशत और उससे अधिक अंक मिले हैं। परीक्षा में 957 छात्रों ने 100 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। कुल 15.70 लाख छात्रों ने कक्षा 10 की परीक्षा पास की है।
महाराष्ट्र शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष दिनकर पाटिल ने बताया है कि 4922 छात्रों का परिणाम आरक्षित किया गया है। इन मामलों में छात्रों का डेटा प्राप्त नहीं हुआ है क्योंकि ये छात्र पुनरावर्तक हैं। अगर छात्र को अपने बोर्ड रिजल्ट में कोई विसंगति मिलती है तो वे बोर्ड के अधिकारियों या संबंधित स्कूलों से संपर्क कर सकते हैं।
Updated on:
16 Jul 2021, 5:24 PM IST
Published on:
16 Jul 2021, 5:19 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.