शिक्षा

IIT Delhi में एडमिशन से पहले जानें पिछले 3 सालों का प्लेसमेंट रिकॉर्ड, इस साल अब तक इतनी नौकरियां छात्रों को की गई ऑफर

IIT Delhi: कॉलेज डेटा के मुताबिक इस साल कुछ बड़ी कंपनियों ने कई छात्रों को जॉब ऑफर दिए हैं। इनमें अमेरिकन एक्सप्रेस, बार्कलेज, बीसीजी, ब्लूस्टोन ज्वैलरी एंड लाइफस्टाइल, ड्यूश इंडिया, गूगल...
2 min read
• •
Updated: 18 Apr 2025, 1:13 PM IST
IIT Delhi
IIT Delhi

IIT Delhi: देश के सबसे प्रतिष्ठित संस्थानों की बात करें तो इसमें IIT Delhi का नाम टॉप में आता है। NIRF रैंकिंग के अनुसार IIT Delhi देश की टॉप कॉलेजों में दूसरे नंबर पर है। आईआईटी दिल्ली प्लेसमेंट के लिए भी छात्रों के बीच में काफी लोकप्रिय है। इस कॉलेज का प्लेसमेंट रिकॉर्ड हर साल बढ़िया रहता है। इसी बीच IIT Delhi की प्लेसमेंट डेटा से संबंधित एक रिपोर्ट कॉलेज ने सामने रखी है। IIT दिल्ली ने 17 अप्रैल को बताया कि उनके UG छात्रों को इस साल अब तक लगभग 850 अलग-अलग प्लेसमेंट ऑफर मिल चुके हैं। वहीं पिछले सालों की बात करें तो यह आंकड़ा पिछले तीन सालों से बेहतर है। साल 2022 में 712, 2023 में 768 और 2024 में 781 यूनिक ऑफर मिले थे। कॉलेज कैंपस में प्लेसमेंट प्रक्रिया अभी भी चल रही है, इसलिए यह संख्या और बढ़ सकती है।

IIT Delhi Placement Record: कई बड़ी कंपनियों ने किया जॉब ऑफर


कॉलेज डेटा के मुताबिक इस साल कुछ बड़ी कंपनियों ने कई छात्रों को जॉब ऑफर दिए हैं। इनमें अमेरिकन एक्सप्रेस, बार्कलेज, बीसीजी, ब्लूस्टोन ज्वैलरी एंड लाइफस्टाइल, ड्यूश इंडिया, गूगल, ग्रेविटन रिसर्च कैपिटल, मीशो, माइक्रोसॉफ्ट, ओरेकल, पेयू, स्क्वायरपॉइंट कैपिटल और टेक्सास इंस्ट्रूमेंट्स शामिल हैं। प्राइवेट कंपनी के साथ ही कुछ सरकारी कंपनियों ने भी छात्रों को नौकरियां दी हैं, जैसे भारत पेट्रोलियम, हिंदुस्तान पेट्रोलियम, पेट्रोनेट एलएनजी, इंडियन ऑयल और सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (C-DOT) आदि। इसके अलावा, 40 से ज्यादा इंटरनेशनल ऑफर भी UG छात्रों को मिले हैं। ये ऑफर जापान, नीदरलैंड, दक्षिण कोरिया, ताइवान, UAE, UK और USA जैसी जगहों से आए हैं।

IIT Delhi: छात्रों ने अलग-अलग फील्ड को चुना


प्लेसमेंट रिकॉर्ड को लेकर IIT Delhi ने कुछ और भी डेटा जारी किए गए हैं। संस्थान द्वारा किए गए एक सर्वे के अनुसार, 2024 में पास होने वाले लगभग 30% छात्रों ने नौकरी के अलावा अन्य करियर विकल्प चुने। इनमें 7% छात्रों ने स्टार्टअप या खुद का काम शुरू किया, 6% ने आगे की पढ़ाई चुनी, और 17% छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। IIT Delhi स्टार्टअप के लिए भी छात्रों को एक बेहतर माहौल देती है।

Updated on:
18 Apr 2025, 1:13 PM IST
Published on: