शिक्षा

KVS Admission 2023: कक्षा 2 से कक्षा 10 तक के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू, ऐसे करें अप्लाई

KVS Admission 2023: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने कक्षा 2 से कक्षा 10 तक के लिए आज से प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी है। जिन पेरेंट्स को अपने बच्चे का दाखिला केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 2 से लेकर कक्षा 10 में कराना है, वे निर्धारित प्रक्रिया से आवेदन कर सकते हैं।  

2 min read
KVS Admission 2023

KVS Admission 2023: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने कक्षा 2 से कक्षा 10 तक के लिए आज से प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी है। जिन पेरेंट्स को अपने बच्चे का दाखिला केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 2 से लेकर कक्षा 10 में कराना है, वे निर्धारित प्रक्रिया से आवेदन कर सकते हैं। जो भी पेरेंट्स अपने बच्चों का प्रवेश केंद्रीय विद्यालय संगठन में करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट kvsonlineadmission.kvs.gov.in के माधयम से अधिक और विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। कक्षा 2 व अन्य के लिए प्रवेश हेतु पेरेंट्स को अपने निकटतम केंद्रीय विद्यालय में जाना होगा। केंद्रीय विद्यालयों द्वारा विभिन्न कक्षाओं की रिक्त सीटों की जानकारी के साथ-साथ आवेदन हेतु एप्लीकेशन फॉर्म उपलब्ध कराया जाएगा। पेरेंट्स को इस फॉर्म को पूरी तरह से भरकर और मांगे गए डॉक्यूमेंट्स को संलग्न करते हुए 12 अप्रैल, 2023 तक व्यक्तिगत तौर पर जाकर जमा कराना होगा।

केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) एडमिशन नियम ?

1. कक्षा 2 से 8 में केवी प्रवेश 2023-24 के लिए कोई प्रवेश परीक्षा नहीं होगी।
2. छात्रों को वरीयता श्रेणी आवंटन प्रणाली के अनुसार सीटें दी जाती हैं।
3. आवेदनों की संख्या सीटों की संख्या से अधिक होने की स्थिति में प्रत्येक श्रेणी में लॉटरी प्रणाली का पालन किया जाएगा।
4. कक्षा 9 में एडमिशन के लिए एक प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसके बाद प्रत्येक श्रेणी के लिए अलग से एक मेरिट सूची तैयार की जाएगी।
5. प्रवेश परीक्षा में गणित, हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान तथा सामाजिक विज्ञान विषय शामिल होते हैं।
6. केंद्रीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की अवधि 3 घंटे होगी।

यह भी पढ़ें: IRCTC Jobs 2023: IRCTC में निकली 176 पदों पर भर्ती, इंटरव्यू से होगा चयन


केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) प्रवेश - टाई-ब्रेकिंग नियम

1. यदि कक्षा 10 में दो या दो से अधिक छात्रों के समान अंक हैं, तो ऐसे छात्र की इंटर-से-मेरिट तय की जाएगी।
2. गणित में अधिक अंक वाले छात्रों का चयन केंद्रीय विद्यालय प्रवेश 2023 के लिए किया जाएगा।
3. यदि अब भी टाई रहती है, तो गणित और विज्ञान के अंकों पर विचार किया जाएगा।
4. यदि उनके गणित और विज्ञान में भी समान अंक हैं, तो केवीएस प्रवेश 2023 के लिए उम्र में बड़े छात्र को प्राथमिकता दी जाएगी।
5. अभिभावक विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

यह भी पढ़ें: NCERT 12वीं के पाठ्यक्रम में कई बड़े बदलाव, यहां पर देखें पूरी डिटेल्स

Published on:
03 Apr 2023 06:57 pm
Also Read
View All