IRCTC Jobs 2023: आईआरसीटीसी में सरकारी नौकरी चाहने वाले उम्मीदवारों के लिए रेल मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (IRCTC) द्वारा विभिन्न जोन में टूरिज्म मॉनिटर और हॉस्पिटैलिटी मॉनिटर के 176 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। जारी अधिसूचना के अनुसार इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (IRCTC) द्वारा ईस्ट जोन, वेस्ट जोन, साउथ जोन और साउथ सेंट्रल जोन के लिए अधिसूचना जारी की है, कुल 176 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन अलग-अलग तारीखों पर किया जाना है। टूरिज्म मॉनिटर के पदों पर भर्ती के लिये उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से टूरिज्म में बैचलर डिग्री या किसी भी विषय में ग्रेजुएशन के साथ टूरिज्म में एक साल का डिप्लोमा पास किया होना चाहिए।