NCERT Syllabus: नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) ने क्लास 12वीं का इतिहास विषय का पाठ्यक्रम बदल दिया है। इसके तहत कई चैप्टर सिलेबस से हटा दिए गए हैं, जिनमे मुख्य रूप से मुगल साम्राज्य यानी मुग़ल काल से जुड़े अध्याय शामिल हैं। यानी अब छात्र मुगल साम्राज्य का इतिहास नहीं पढ़ेंगे। इस सिलेबस के मुताबिक अब सभी बोर्ड जहां एनसीईआरटी की किताबें चलती हैं, वे इस नये नियम को फॉलो करेंगे। इसके अलावा यूपी बोर्ड और सीबीएसई 12वीं की ‘हिंदी आरोह भाग-2’ से फिराक गोरखपुरी की गजल और ‘अंतरा भाग दो’ से सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की ‘गीत गाने दो मुझे’ को हटा दिया गया है। नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) के बदलाव एकेडमिक सेशन 2023-24 से लागू होगा। इसके अलावा एनसीईआरटी ने 'किंग्स एंड क्रॉनिकल्स; मुगल दरबार (सी. 16वीं और 17वीं सदी)' इतिहास की किताब 'थीम्स ऑफ इंडियन हिस्ट्री-पार्ट II' से हटा दिए हैं।