शिक्षा

MP Schools Online Classes suspends :10वीं और 12वीं को छोड़ सभी कक्षाओं की ऑनलाइन क्लास पर रोक

MP Schools Online Classes Cancelled : मध्य प्रदेश सरकार ने 10वीं और 12वीं कक्षा को छोड़ अन्य सभी कक्षाओं के लिए ऑनलाइन क्लास पर 31 मई तक के लिए रोक लगा दी है।  
2 min read
• •
Updated: 28 Apr 2021, 1:58 PM IST
online classes

MP Schools Online Classes Cancelled : कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में बेतहाशा बढ़ोतरी को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने 10वीं और 12वीं की कक्षाओं को छोड़ अन्य सभी कक्षाओं के लिए ऑनलाइन क्लास कैंसिल कर दी है। सभी कक्षाओं के लिए ऑनलाइन क्लास एक मई से 31 मई तक के लिए रद्द की गई हैं। मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने एक नोटिस जारी कर इस बात की सूचना दी है। नोटिस में बताया गया है कि एमपी के समस्त शासकीय एवं अशासकीय माध्यमिक शिक्षा मंडल अथवा अन्य किसी बोर्ड से सम्बद्ध शालाओं में कक्षा 10वीं एवं 12वीं को छोडकर 31 मई तक के लिए ऑनलाइन कक्षाएं संचालित नहीं होंगी।

इससे पहले सोमवार रात को मध्य प्रदेश बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए एक नोटिस जारी किया था। स्कूल शिक्षा विभाग ने ट्विट के जरिए जारी नोटिस में लिखा था कि माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के संबंध में विभिन्न विकल्पों पर विचार किया जा रहा है। इसके साथ शिक्षा विभाग ने माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाई स्कूल, हायर सेकंडरी, हायर सेकंडरी व्यावसायिक, डिप्लोमा इन प्री-स्कूल एजुकेशन, शारीरिक परीक्षण पत्रोपाधि परीक्षाएं दिनांक 30 अप्रैल से 1 मई 2021 के बीच होने वाली परीक्षाओं को स्थगित करने की भी सूचना दी थी। साथ ही इस बात का भी जिक्र किया था कि कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के बारे में जल्द ही सूचित किया जाएगा। एमपी में 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को रद्द करने के बदले स्थगित किया गया हैं ?

बता दें कि कोरोना मामलों में लगातार वृद्धि के कारण मध्य प्रदेश सरकार ने हाल ही में कक्षा 10 और कक्षा 12 बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित करने का फैसला लिया था। बोर्ड परीक्षाएं 1 जून तक के लिए स्थगित की गई हैं। ये परीक्षाएं 30 अप्रैल से शुरू होने वाली थीं।

Updated on:
28 Apr 2021, 1:58 PM IST
Published on: