शिक्षा

Maithili Thakur ने तोड़ा तेजस्वी यादव का रिकॉर्ड, जानें किस मामले में छोड़ा पीछे

Maithili Thakur बिहार विधानसभा 2025 का चुनाव दरभंगा की अलीनगर सीट से चुनाव लड़ रही थीं। इस चुनाव में उन्होंने राजद के पुराने नेता विनोद मिश्रा को 11 हजार से ज्यादा मतों से हराया है।
2 min read
• •
Updated: 15 Nov 2025, 4:37 PM IST
Maithili Thakur
Maithili Thakur(Image-'X'/@maithilithakur)

Bihar Election 2025 में कई रिकॉर्ड बने हैं। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटेड वाली गठबंधन ने रिकॉर्ड जीत दर्ज किया है। NDA को इस चुनाव में 200 से ज्यादा सीटें मिली हैं। वहीं दूसरी तरफ महागठबंधन को करारी हार का सामना करना पड़ा है। तेजस्वीयादव की पार्टी RJD को इस चुनाव में महज 25 सीट मिली है। इस चुनाव में एक नाम की बहुत चर्चा हुई है, वो हैं भाजपा से अलीनगर सीट से चुनी गई नई नवेली विधायक मैथिली ठाकुर(Maithili Thakur)। इस चुनाव में उन्होंने रिकॉर्ड बना दिया है। वो देश की सबसे कम उम्र की विधायक बन गई हैं।

Maithili Thakur ने तोड़ा तेजश्वी यादव का रिकॉर्ड


मैथिली ठाकुर महज 25 साल की उम्र में विधायक बन गई है। यह रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज हो गया है। लेकिन ऐसा ही एक रिकॉर्ड तेजश्वी यादव ने भी बनाया था। साल 2015 में जब वे 26 साल के थे, तब राजद से विधायक बन गए थे। इससे पहले सिर्फ एक नेता के नाम बिहार में सबसे कम उम्र का विधायक बनने का था। 2015 में सबसे कम उम्र के विधायक बन गए थे। लेकिन भाजपा की मैथिली ठाकुर महज 25 की उम्र में विधयक बन गई हैं। तेजस्वी से एक साल कम उम्र में विधायक बन कर उन्होंने तेजस्वी यादव का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है।

इस सीट से जीतीं मैथिली ठाकुर


मैथिली ठाकुर(Maithili Thakur) बिहार विधानसभा 2025 का चुनाव दरभंगा की अलीनगर सीट से चुनाव लड़ रही थीं। इस चुनाव में उन्होंने राजद के पुराने नेता विनोद मिश्रा को 11 हजार से ज्यादा मतों से हराया है। उनके लिए यह चुनाव आसान नहीं था, राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार विनोद मिश्रा उन्हें कड़ी टक्कर दे रहे थे। मैथिली ठाकुर की बात करें तो वो दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन कर चुकी हैं। चुनावी हलफनामे के मुताबिक मैथिली ठाकुर के पास लगभग 2 करोड़ 32 लाख रुपये की चल संपत्ति है, जबकि 47 लाख रुपये की अचल संपत्ति है, जिसका मौजूदा बाजार मूल्य करीब 1.5 करोड़ रुपये बताया गया है।

Updated on:
15 Nov 2025, 4:37 PM IST
Published on: