
Bihar Home Guard Recruitment 2025: बिहार में होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया अब समाप्त हो चुकी है। 30 अप्रैल से फिजिकल परीक्षा(PET/PST) शुरू होने जा रही है। जिसके लिए विभाग एडमिट कार्ड भी जारी कर रही है। अब तक 11 जिलों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। साथ ही फिजिकल टेस्ट का समय तारीख भी बता दिया गया है। एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट onlinebhg.bihar.gov.in पर जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। बिहार में होमगार्ड के 15,000 पदों पर होने वाली भर्ती प्रक्रिया ने अभूतपूर्व उत्साह दिखाया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राज्यभर से कुल 8 लाख 50 हजार 461 उम्मीदवारों ने इन पदों के लिए आवेदन किया है। सबसे अधिक आवेदन पटना जिले से प्राप्त हुए हैं, जहां 69 हजार 14 युवाओं ने भागीदारी दिखाई है।
शारीरिक परीक्षा के लिए सभी जिलों में मैदान चिन्हित कर लिए गए हैं।
परीक्षा में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए डिजिटल माध्यम और सॉफ्टवेयर आधारित तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा।
9,270 अधिकारियों को इस प्रक्रिया में शामिल किया गया है।
हर जिले में स्थानीय अधिकारी और तकनीकी दल भर्ती प्रक्रिया की निगरानी करेंगे।
परीक्षा में किसी भी प्रकार की धांधली रोकने के लिए ई-गवर्नेंस आधारित सिस्टम लागू किया गया है। पूरे प्रक्रिया की निगरानी सुव्यवस्थित समितियों के माध्यम से होगी।
होमगार्ड भर्ती में फिजिकल टेस्ट का आयोजन प्रशासन बड़े स्तर पर कर रही है। कई लाख उम्मीदवार अलग-अलग जिलों के सेंटर पर फिजिकल टेस्ट में भाग लेंगे। इस बार अलग-अलग टेक्नोलॉजी की मदद से फिजिकल टेस्ट लिया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उम्मीदवार पैर में चिप लगाकर दौड़ में भाग लेंगे। जिससे उनके दौड़ को ट्रैक किया जा सकता है।