
BTSC Staff Nurse
BTSC Staff Nurse Salary: बिहार में स्टाफ नर्स के कई हजारों पदों पर वैकेंसी निकाली गई है। भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया भी 25 अप्रैल 2025 से शुरू हो गई है। आवेदन 23 मई 2025 तक किया जा सकता है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से कुल 11389 पदों पर भर्ती की जानी है। इस भर्ती का डिटेल नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है।
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार के पास बी.एससी नर्सिंग (B.Sc Nursing) होनी चाहिए। साथ ही जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (GNM) डिप्लोमा अथवा समकक्ष नर्सिंग प्रमाणपत्र होना आवश्यक है। साथ ही उम्मीदवार का राज्य नर्सिंग काउंसिल में पंजीकरण (Registration) अनिवार्य है। इस भर्ती के लिए किसी प्रकार का अनुभव नहीं मांगा गया है। वहीं उम्र सीमा की बात करें तो आवेदन करने वाले उम्मीदवार का उम्र न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष होना चाहिए। उम्र की गणना 01.08.2024 के आधार पर की जाएगी।
इस भर्ती के माध्यम से कुल 11389 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों के वेतनमान की बात करें तो उन्हें स्तर-7 के हिसाब से सैलरी दी जाएगी। जिसका ग्रेड पे-4600 होगा। वहीं अपुनरीक्षित वेतनमान के तहत सैलरी 9300 से 34800 रूपये तक दी जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को "स्टाफ नर्स" नामक पद ऑफर किया जाएगा।
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और अनुभव के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा और अनुभव के लिए अलग-अलग नंबर और मापदंड तय किये हैं। लिखित परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगा।
Updated on:
30 Apr 2025 12:03 pm
Published on:
30 Apr 2025 12:03 pm
