आज 188 से अधिक देशों में अंग्रेजी को पहली या दूसरी भाषा के रूप में अपनाया गया है। आइये जानते हैं एथनोलॉग 2025 की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, टॉप 10 सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा कौन सी है?
Most Spoken Language In The World: दुनिया में सैकड़ों भाषा बोली जाती है। अलग-अलग देशों में कई भाषा का प्रयोग आपसी बातचीत के लिए किया जाता है। आज की दुनिया यात्रा, इंटरनेट और अंतरराष्ट्रीय व्यापार के कारण पहले से कहीं अधिक आपस में जुड़ी हुई है। भाषा न केवल लोगों को एक-दूसरे से जोड़ती है, बल्कि संस्कृति को भी बी बढ़ावा देती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में सबसे ज्यादा किस भाषा का प्रयोग किया जाता है या वो कौन सी भाषा है जिसे सबसे ज्यादा बोली जाती है। आइये जानते हैं एथनोलॉग 2025 की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, टॉप 10 सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा कौन सी है?
| Rank | भाषा | लोगों की संख्या |
|---|---|---|
| 1 | English | 1.5 billion |
| 2 | Mandarin Chinese | 1.2 billion |
| 3 | Hindi | 609.1 million |
| 4 | Spanish | 558.5 million |
| 5 | Standard Arabic | 334.8 million |
| 6 | French | 311.9 million |
| 7 | Bengali | 284.3 million |
| 8 | Portuguese | 266.6 million |
| 9 | Russian | 253.4 million |
| 10 | Indonesian | 252.4 million |
डेटा के अनुसार अंग्रेजी दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। आज 188 से अधिक देशों में अंग्रेजी को पहली या दूसरी भाषा के रूप में अपनाया गया है। इसलिए दुनिया के अधिकतर देश में अंग्रेजी ही इंटरनेशनल भाषा के रूप में प्रयोग किया जाता है। यदि केवल मातृभाषा बोलने वालों की संख्या पर ध्यान दिया जाए, तो मंदारिन(चीनी) अब भी शीर्ष स्थान पर है, क्योंकि चीन में एक अरब से अधिक लोग इसे अपनी दैनिक भाषा के रूप में उपयोग करते हैं।