NEET PG 2025 की अनुमानित कटऑफ मार्क्स और रैंक लिस्ट देखें। टॉप सरकारी मेडिकल कॉलेजों में MD, MS और PG कोर्स में दाखिले के लिए संभावित कितने अंक चाहिए, यहां देखें।
NEET PG 2025: देशभर के MBBS ग्रेजुएट्स का लंबा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है क्योंकि NEET PG 2025 Result घोषित कर दिया गया है। इस परीक्षा के जरिए ही उम्मीदवारों को MD, MS और PG डिप्लोमा जैसे कोर्सों में दाखिला मिलता है। खासकर सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन पाने के लिए कटऑफ अहम भूमिका निभाता है क्योंकि यहां फीस कम होती है बेहतर क्लिनिकल एक्सपोजर मिलता है और अनुभवी फैकल्टी पढ़ाती है।
NEET PG कटऑफ दो तरह की होती है।
क्वालिफाइंग कटऑफ: यह न्यूनतम परसेंटाइल है जो NBE तय करता है जिससे उम्मीदवार काउंसलिंग के लिए योग्य माना जाता है।
एडमिशन कटऑफ: यह वह स्कोर या रैंक है जिस पर विभिन्न सरकारी मेडिकल कॉलेजों में काउंसलिंग के बाद एडमिशन बंद हो जाता है। यह हर साल परीक्षा की कठिनाई, सीटों की उपलब्धता और उम्मीदवारों की संख्या के आधार पर बदलता है।
| कॉलेज का नाम | अपेक्षित रैंक 2025 | अपेक्षित अंक 2025 |
|---|---|---|
| AIIMS, नई दिल्ली | टॉप 50-250 | 700+ |
| JIPMER, पुडुचेरी | टॉप 250-1000 | 660-690 |
| मौलाना आज़ाद मेडिकल कॉलेज (MAMC), नई दिल्ली | टॉप 300-1700 | 640-680 |
| IMS, BHU वाराणसी | टॉप 1000-3000 | 620-650 |
| किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU), लखनऊ | टॉप 1200-2500 | 615-655 |
| सेठ GS मेडिकल कॉलेज, मुंबई | टॉप 1100-2500 | 615-645 |
| बैंगलोर मेडिकल कॉलेज | टॉप 1700-3100 | 605-635 |
| मद्रास मेडिकल कॉलेज, चेन्नई | टॉप 1500-3500 | 620-630 |
| ग्रांट मेडिकल कॉलेज, मुंबई | टॉप 2100-4000 | 600-620 |
| BJ गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, पुणे | टॉप 2500-3500 | 610-645 |
नोट: ये आंकड़े अनुमानित हैं।
NEET PG 2025 कटऑफ मेडिकल छात्रों के लिए करियर तय करने वाला अहम पड़ाव है। आधिकारिक कटऑफ जारी होने के बाद ही स्पष्ट होगा कि किस कॉलेज और कोर्स में एडमिशन पाने का मौका मिलेगा। तब तक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तैयारी जारी रखें और अपडेट के लिए NBE की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।