शिक्षा

NEET UG: नीट परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर NMC का बड़ा एक्शन, 26 MBBS छात्र हुए सस्पेंड, 14 का दाखिला रद्द

NEET UG: नेशनल मेडिकल काउंसिल (NMC) ने नीट यूजी में गड़बड़ी को लेकर 26 MBBS छात्रों को निलंबित करने की घोषणा की। देखें पूरी खबर-
2 min read
• •
Updated: 3 May 2025, 1:16 PM IST
NEET UG 2024 paper leak

NEET UG: नेशनल मेडिकल काउंसिल (NMC) ने नीट यूजी में गड़बड़ी को लेकर 26 MBBS छात्रों को निलंबित करने की घोषणा की। संबंधित मेडिकल कॉलेजों को निर्देश दिया गया है कि वे स्टूडेंट्स को निंलबित करें। साथ ही NMC ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए 14 अन्य छात्रों का प्रवेश रद्द कर दिया है। ये छात्र नीट यूजी में अनुचित व्यवहार में संलिप्त पाए गए हैं।

CBI कर रही है नीट परीक्षा की जांच

सीबीआई नीट यूजी 2024 से संबंधित गड़बड़ियों की जांच कर रहा है। इस जांच के दरमियान कुछ गड़बड़ियां सामने आई हैं, जिसमें MBBS छात्र भी शामिल पाए गए। इनमें लीक हुए प्रश्न पत्रों को हल करना और परीक्षा के दौरान दूसरे कैंडिडेट्स की नकल करना शामिल है। 

42 उम्मीदवारों को परीक्षा देने से रोका गया

एनटीए द्वारा अनुचित साधनों के रूप में पहचाने गए मामलों की विस्तार से जांच की गई। इसके बाद 42 उम्मीदवारों को 2024, 2025 और 2026 के लिए एनईईटी (यूजी) परीक्षा से रोक दिया गया। नौ को 2025 और 2026 के लिए रोक दिया गया है। जांच के मद्देनजर NEET UG 2024 परीक्षा में बैठने वाले 215 की उम्मीदवारी रोक दी गई है।

4 मई को है नीट परीक्षा

इस बार नीट यूजी परीक्षा 4 मई को देशभर के 550 से अधिक शहरों में 5,000 से अधिक केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इस साल लगभग 23 लाख छात्रों ने इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। परीक्षा के लिए सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। साथ ही NTA ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

एनटीए ने परीक्षा को लेकर कई दिशा निर्देश जारी किए 

नीट यूजी छात्रों के लिए दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। छात्रों को एग्जाम सेंटर पर पेन और पेपर नहीं लाना है। उन्हें पेन सेंटर पर ही दिया जाएगा। छात्रों को एडमिट कार्ड के साथ फोटो पहचान पत्र लाना जरूरी है। वहीं छात्रों को अपने कपड़ों का खास ध्यान रखना होगा। एनटीए ने ड्रेस कोड को लेकरस्पेशल गाइडलाइंसजारी किए हैं। पुरुष उम्मीदवार आधी बाजू की शर्ट/टी-शर्ट और सिंपल ट्राउजर या पैंट पहन सकते हैं। वहीं महिलाएं आधी बाजू की कुर्ती या टॉप पहन सकती हैं।