
ISRO Recruitment 2025: इसरो में नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) ने साइंटिस्ट, इंजीनियर पदों के लिए भर्ती निकाली है। इसरो की इस भर्ती से कुल 63 पद भरे जाएंगे। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 अप्रैल 2025 से शुरू हो चुकी है। वहीं आवेदन करने की अंतिम तारीख 19 मई 2025 है। अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट isro.gov.in पर जाएं।
आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 19 मई 2025 के आधार पर की जाएगी। वहीं सेवारत सरकारी कर्मचारी, भूतपूर्व सैनिक, बेंचमार्क विकलांगता कैटेगरी से आने वाले कैंडिडेट्स को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
इसरो की साइंटिस्टऔर इंजीनियर की इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास संबंधित विषय में गेट स्कोरकार्ड होना चाहिए। साथ ही न्यूनतम 65% अंकों (सभी सेमेस्टरों का औसत) या 10 पॉइंट स्केल पर सी.जी.पी.ए. 6.84 के साथ संबंधित विषय में बीई/बी.टेक या समकक्ष इंजीनियरिंग डिग्री होनी चाहिए।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 250 रुपये का शुल्क देना होगा। शुल्क का भुगतान उम्मीदवार इंटरनेट बैंकिंग/यूनीफाइड पेमेंट इंटरफेस/डेबिट कार्ड (देशीय)/क्रेडिट कार्ड (देशीय) के माध्यम से कर सकते हैं।
इसरो की इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे अप्लाई करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ लें। शैक्षणिक योग्यता, उम्र सीमा संबंधित सभी शर्तों को ध्यान में रखते हुए ही आवेदन करें। अन्यथा फॉर्म रिजेक्ट हो सकते हैं।
Updated on:
1 May 2025, 8:23 PM IST
Published on:
1 May 2025, 8:23 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.