
NEET UG Dress Code
NEET UG Exam Guideline: देशभर के मेडिकल संस्थानों में एमबीबीएस सहित विभिन्न अंडरग्रेजुएट मेडिकल कोर्सेज़ में दाखिले के लिए National Eligibility cum Entrance Test (NEET UG) रविवार, 4 मई को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक चलेगी।
परीक्षा केंद्र पर पेन नहीं लाना है। नीट यूजी के लिए उम्मीदवारों को पेन सेंटर पर ही उपलब्ध कराया जाएगा। पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य है। मूल फोटो पहचान पत्र में से कोई एक, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, वोटर आईडी या 12वीं का एडमिट कार्ड (जिसमें फोटो हो) अनिवार्य है। नीट परीक्षा के जरिए एमबीबीएस, बीडीएस, बीएएमएस, बीएचएमएस, बीयूएमएस और अन्य चिकित्सा कोर्सों में दाखिला होता है। इसके साथ ही, मिलिट्री नर्सिंग सर्विस (MNS) में बीएससी नर्सिंग कोर्स में दाखिला भी इसी परीक्षा के अंकों के आधार पर होता है।
पुरुष उम्मीदवार आधी बाजू की शर्ट/टी-शर्ट और सिंपल ट्राउज़र या पैंट पहन सकते हैं। मेटल बटन या ज़्यादा जेब वाले कपड़े प्रतिबंधित हैं। महिलाओं को आधी बाजू की कुर्ती या टॉप पहनना चाहिए। ऊंची एड़ी की सैंडल, जूते या मेटल से जुड़ी कोई भी वस्तु पहनने की अनुमति नहीं है। सिर्फ चप्पल या फ्लैट सैंडल पहनकर आ सकते हैं।
गहनों (जूलरी), घड़ी, बेल्ट, हेयर बैंड, स्कार्फ, ब्रेसलेट, धार्मिक धागे आदि की अनुमति नहीं है।
अनिवार्य डाक्यूमेंट्स
प्रवेश पत्र (NEET Admit Card)
स्वघोषणा पत्र (Self Declaration)
पासपोर्ट साइज फोटो (सफेद बैकग्राउंड के साथ)
पोस्टकार्ड साइज फोटो (4x6 इंच), जो निर्धारित प्रोफार्मा पर चिपकाया गया हो
पारंपरिक वस्त्र पहनने वालों को विशेष समय पर पहुंचना होगा
यदि कोई अभ्यर्थी धार्मिक या सांस्कृतिक कारणों से विशेष पोशाक पहनता है, तो उसे परीक्षा शुरू होने से कम से कम डेढ़ घंटे पहले यानी दोपहर 12:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है।
परीक्षा केंद्र पर ले जाने योग्य चीजें
एडमिट कार्ड और जरूरी फोटो आईडी
पासपोर्ट और पोस्टकार्ड आकार की फोटो
पारदर्शी पानी की बोतल
भरा हुआ सेल्फ डिक्लेयरेशन फॉर्म
परीक्षा केंद्र में इन वस्तुओं की अनुमति नहीं होगी
मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ, कैलकुलेटर या किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण
खान-पान की कोई चीज
ज्योमेट्री बॉक्स, पेंसिल बॉक्स, घड़ी, चश्मा (सनग्लासेस) आदि
परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचना अनिवार्य
परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अंतिम समय सीमा दोपहर 1:30 बजे है। इसके बाद किसी भी उम्मीदवार को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
OMR शीट भरते समय सावधानी बरतें
रोल नंबर, पेपर कोड, बुकलेट नंबर और अन्य विवरण सही तरीके से भरें। गोले भरते समय इंक अन्य गोले में न फैले और कोई कटिंग या ओवरराइटिंग न करें।
रफ कार्य
छात्रों को सभी रफ कार्य आंसर-शीट में ही करना है। अलग पेज पर किया गया कार्य मान्य नहीं होगा।
टॉयलेट ब्रेक पर विशेष नियम
परीक्षा के दौरान यदि कोई परीक्षार्थी टॉयलेट ब्रेक लेता है, तो वापसी पर फिर से तलाशी ली जाएगी।
Updated on:
4 May 2025, 9:37 AM IST
Published on:
3 May 2025, 12:16 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.