
NEET UG 2026: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हो गई। परीक्षा देकर निकले कैंडिडेट्स को अब अपने रिजल्ट और कटऑफ का बेसब्री से इंतजार है। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि सरकारी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की सीट पाने के लिए कितने अंकों की जरूरत होती है तो, आइए आसान भाषा में समझते हैं कि इस बार सरकारी मेडिकल कॉलेज में दाखिले के लिए संभावित स्कोर क्या हो सकता है।
प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों की फीस का खर्चा बहुत ज्यादा होता है, जिसे आम परिवारों के लिए चुकाना मुश्किल होता है। वहीं सरकारी मेडिकल कॉलेजों में फीस नाम मात्र की होती है और पढ़ाई के साथ साथ बेहतरीन क्लिनिकल एक्सपोजर भी मिलता है। यही कारण है कि नीट परीक्षा देने वाले लाखों स्टूडेंट्स के बीच कुछ हजार सरकारी सीटों के लिए बेहद कड़ी प्रतिस्पर्धा होती है।
पिछले कुछ सालों के परीक्षा परिणामों और पेपर के स्तर को देखते हुए एक्सपर्ट्स ने इस बार का संभावित कटऑफ तैयार किया है। सरकारी मेडिकल कॉलेज में दाखिले के लिए 650 अंक को सुरक्षित माना जा रहा है। अलग अलग कैटेगरी की बात करें तो नीचे दिए गए अंकों के आधार पर एडमिशन मिल सकता है:
स्टूडेंट्स को हमेशा यह ध्यान रखना चाहिए कि नीट का रिजल्ट आने के बाद असली प्रक्रिया काउंसलिंग की होती है। कई बार अच्छे नंबर होने के बावजूद सही जानकारी न होने पर छात्र बेहतरीन कॉलेज की सीट से चूक जाते हैं। इसलिए कैंडिडेट्स को ऑल इंडिया कोटा (15 प्रतिशत) और स्टेट कोटा (85 प्रतिशत) दोनों की काउंसलिंग प्रोसेस पर बारीकी से नजर रखनी चाहिए। बता दें इस बारएमबीबीएस कोर्स के लिए भारत में कुल 1.29 लाख से ज्यादा सीटें हैं।