शिक्षा

Neet UG की ओएमआर शीट जल्द होगी जारी, ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे पीडीएफ

NEET 2026 OMR Sheet PDF: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जल्द ही नीट यूजी 2026 की ओएमआर शीट और रिस्पॉन्स शीट जारी करने वाली है। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉगिन करके कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके पीडीएफ डाउनलोड कर सकेंगे।

2 min read
May 09, 2026
Neet UG 2026 (Image- ChatGPT)

NEET 2026 OMR Sheet: देश भर के मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित की गई नीट यूजी 2026 परीक्षा की ओएमआर शीट जल्द ही जारी होने वाली है। जिन लाखों कैंडिडेट्स ने इस साल नीट की परीक्षा दी है वे ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in या neet.ntaonline.in पर जाकर अपनी स्कैन की गई ओएमआर शीट और रिकॉर्ड किए गए जवाब (रिस्पॉन्स) आसानी से चेक कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें

NEET Answer Key आउट: कितने बन रहे हैं आपके मार्क्स? आगे के ये स्टेप्स हैं सबसे जरूरी

ईमेल पर भी भेजी जा सकती है OMR शीट

एनटीए के पिछले सालों के रिकॉर्ड को देखें तो कैंडिडेट्स की स्कैन की गई ओएमआर शीट सीधे उनके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर भेजी जाती है। इसके अलावा वेबसाइट पर भी एक सीधा लिंक एक्टिव किया जाएगा जहां स्टूडेंट्स अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि डालकर पोर्टल में लॉगिन कर सकेंगे। इस ओएमआर शीट के जरिए कैंडिडेट्स यह देख पाएंगे कि उन्होंने एग्जाम हॉल में किस सवाल का क्या जवाब मार्क किया था और प्रोविजनल आंसर की से मिलान करके अपने सटीक स्कोर का अंदाजा लगा पाएंगे।

आपत्ति दर्ज कराने का भी मिलेगा मौका

ओएमआर शीट जारी होने के बाद अगर किसी स्टूडेंट को लगता है कि, उनके द्वारा मार्क किए गए किसी जवाब को कंप्यूटर या स्कैनर ने सही से नहीं पढ़ा है या कोई अन्य तकनीकी गलती हुई है तो उन्हें इसे चैलेंज (ऑब्जेक्शन) करने का मौका भी दिया जाएगा। इसके लिए कैंडिडेट्स को प्रति सवाल एक तय फीस का भुगतान करना होगा जो पूरी तरह से नॉन रिफंडेबल होगी।

ऐसे दर्ज कराएं ऑब्जेक्शन

  • सबसे पहले एनटीए नीट की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
  • वहां आंसर की चैलेंज लिंक पर क्लिक करें और अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि डालकर लॉगिन करें।
  • अब उस सवाल को चुनें जिस पर आप आपत्ति दर्ज करना चाहते हैं।
  • अपने सही जवाब के समर्थन में जरूरी दस्तावेज और एविडेंस पीडीएफ फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • लास्ट में प्रति सवाल तय की गई फीस का ऑनलाइन जमा करें और सबमिट कर दें।

ऐसे डाउनलोड करें ओएमआर शीट

उम्मीदवार इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से ओएमआर शीट डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले एनटीए नीट की ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए नीट यूजी 2026 ओएमआर शीट डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि या पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
  • स्क्रीन पर आपकी ओएमआर शीट और रिस्पॉन्स खुलकर सामने आ जाएंगे।
  • इसे अच्छी तरह चेक करें और भविष्य के लिए इसका पीडीएफ अपने फोन या कंप्यूटर में डाउनलोड कर लें।

स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि, वे ओएमआर शीट, ऑब्जेक्शन विंडो और फाइनल रिजल्ट से जुड़ी किसी भी लेटेस्ट अपडेट के लिए एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट को समय-समय पर चेक करते रहें।

ये भी पढ़ें

NEET UG 2026: सरकारी कॉलेज में नहीं मिला दाखिला तो चुनें ये बेस्ट मेडिकल यूनिवर्सिटी, देखें फीस और कटऑफ की पूरी लिस्ट
Also Read
View All