
NEET UG 2026 (Image- Gemini)
NEET UG 2026 Answer Key Out: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कल रात नीट यूजी 2026 एग्जाम की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। इसके बाद से ही देश भर के लाखों मेडिकल स्टूडेंट्स में अपने नंबर मिलाने की होड़ मची हुई है। चूंकि आंसर की कल रात ही जारी हो चुकी है इसलिए अब, सबसे बड़ा सवाल यह है कि नंबर मिलाने के बाद स्टूडेंट्स को आगे क्या कदम उठाना चाहिए। अगर आपके नंबर उम्मीद से कम बन रहे हैं या आपको लगता है कि आंसर की में दिया गया कोई उत्तर गलत है, तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। बता दें नीट यूजी 2026 परीक्षा 3 मई, 2026 को भारत और विदेश के कई एग्जाम सेंटर्स पर सफलतापूर्वक कंडक्ट कराई गई थी।
एनटीए ने आंसर की के साथ साथ कैंडिडेट्स की रिस्पॉन्स शीट और क्वेश्चन पेपर भी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। स्टूडेंट्स अपने ओएमआर शीट के जवाबों का मिलान आंसर की से कर सकते हैं। अगर आपको लगता है कि आंसर की में दिया गया कोई विकल्प गलत है और आपका जवाब सही है तो आप इसके खिलाफ ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं। ऑब्जेक्शन विंडो सीमित समय के लिए ही खुली है इसलिए स्टूडेंट्स को बिना किसी देरी के अपने सवालों पर दावा पेश करना चाहिए। एक सही ऑब्जेक्शन आपके मार्क्स और रैंक में बड़ा उछाल ला सकता है।
स्टूडेंट्स द्वारा दर्ज कराई गई सभी आपत्तियों की जांच एक्सपर्ट्स की विशेष टीम द्वारा की जाएगी। अगर किसी स्टूडेंट का दावा सही पाया जाता है तो, प्रोविजनल आंसर की में बदलाव किया जाएगा और उसी के हिसाब से सभी कैंडिडेट्स के मार्क्स अपडेट किए जाएंगे। ऑब्जेक्शन विंडो बंद होने और सभी आपत्तियों का निपटारा करने के बाद एक फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। इसी फाइनल आंसर की के आधार पर नीट यूजी 2026का फाइनल रिजल्ट और मेरिट लिस्ट तैयार होगी।
इसी मेरिट लिस्ट से देश भर के सरकारी और प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस बीडीएस और अन्य मेडिकल कोर्सेज में एडमिशन का रास्ता साफ होगा। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि, वे नीट रिजल्ट और आगे के प्रोसेस से जुड़ी किसी भी लेटेस्ट अपडेट के लिए एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट को समय-समय पर चेक करते रहें।
Published on:
07 May 2026 11:27 am
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
