शिक्षा

NHAI Recruitment 2026: इंजीनियरों के लिए खुशखबरी, बिना लिखित परीक्षा नौकरी पाने का मौका

NHAI: चयन पूरी तरह GATE 2025 के स्कोर के आधार पर किया जाएगा और किसी भी प्रकार की अलग से लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को लेवल-10 के तहत 56,100 रुपये से लेकर 1,77,500 रुपये प्रति माह तक वेतन मिलेगा।
less than 1 minute read
Jan 13, 2026
NHAI Recruitment 2026
NHAI Recruitment 2026(AI Image- ChatGpt)

NHAI Vacancy 2026: सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए नई वैकेंसी सामने आई है। National Highways Authority of India (NHAI) ने डिप्टी मैनेजर पद पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। यह नियुक्ति टेक्निकल कैटेगरी के अंतर्गत की जाएगी और चयन डायरेक्ट रिक्रूटमेंट के आधार पर होगा। इस भर्ती के लिए NHAI ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट nhai.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी 9 फरवरी 2026 की शाम 6 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

NHAI Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा


डिप्टी मैनेजर पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ ही अभ्यर्थी के पास सिविल इंजीनियरिंग विषय में GATE का वैध स्कोरकार्ड होना चाहिए। आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया और सैलरी


चयन पूरी तरह GATE 2025 के स्कोर के आधार पर किया जाएगा और किसी भी प्रकार की अलग से लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को लेवल-10 के तहत 56,100 रुपये से लेकर 1,77,500 रुपये प्रति माह तक वेतन मिलेगा।

NHAI Vacancy 2026: ऐसे कर पाएंगे आवेदन


आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले NHAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां About Us सेक्शन में जाकर Recruitment और फिर Vacancies के Current ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद Deputy Manager (Technical) से संबंधित नोटिफिकेशन दिखाई देगा, जिसमें ऑनलाइन आवेदन का लिंक उपलब्ध रहेगा। अभ्यर्थियों को निर्देशों के अनुसार फॉर्म भरना होगा और सभी जरूरी जानकारी सावधानी से दर्ज करनी होगी।

Published on:
13 Jan 2026 11:56 am