शिक्षा

Pariksha Pe Charcha 2025: खेल दिग्गजों ने बोर्ड्स स्टूडेंट्स को दिए Success Mantra, कहा- खुश रहें, पर संतुष्ट कभी न हों

Pariksha Pe Charcha 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परीक्षा विशेष पहल परीक्षा पे चर्चा में इस बार खेल जगत की दिग्गज हस्तियों ने विद्यार्थियों से संवाद किया। मशहूर बॉक्सर मैरी कॉम, पैरा शटलर और IAS सुहास यतिराज और पैराशूटर अवनि लेखरा ने अनुशासन, आत्मविश्वास और परीक्षा के दबाव से निपटने के टिप्स साझा किए-
2 min read
• •
Updated: 18 Feb 2025, 10:01 AM IST
Pariksha Pe Charcha 2025

Pariksha Pe Charcha 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परीक्षा विशेष पहल परीक्षा पे चर्चा में इस बार खेल जगत की दिग्गज हस्तियों ने विद्यार्थियों से संवाद किया। मशहूर बॉक्सर मैरी कॉम (Mary Kom), पैरा शटलर और IAS सुहास यतिराज और पैराशूटर अवनि लेखरा ने अनुशासन, आत्मविश्वास और परीक्षा के दबाव से निपटने के टिप्स साझा करते हुए बताया कि कामयाबी का कोई शॉर्टकट नहीं होता। असफलता सफलता का सबसे बड़ा हिस्सा है। आपके विचार आपकी किस्मत बनाते हैं। खुश रहें, पर संतुष्ट कभी न हों। किसी भी चैलेंज से लड़ने के लिए खुद से लड़ना सीखें। अच्छी चीजें आसानी से नहीं मिलतीं। उसके लिए मेहनत करें। सोना बहुत जरूरी है क्योंकि मानसिक रूप से फिट रहेंगे, तभी शारीरिक रूप से फिट होंगे।

सफलता का शॉर्टकट नहीं: मैरी कॉम

शुरुआत में महिला मुक्केबाज के रूप में अपनी जगह बनाना चुनौतीपूर्ण था। मैं खुद को साबित करना चाहती थी और यही जुनून मुझे विश्व चैंपियन बनाने में मदद कर गया। यह सब आप भी कर सकते हैं। किसी भी क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करना आसान नहीं है। इसके लिए शॉर्टकट नहीं है। आपको दोगुनी-तिगुनी मेहनत करनी होगी।

मन ही दोस्त, मन ही दुश्मन: यतिराज

आपका मन ही आपका सबसे अच्छा दोस्त और सबसे बड़ा दुश्मन होता है। परीक्षा हो या जीवन की चुनौती, घबराहट हर किसी को होती है, लेकिन इसे प्रबंधित करना सीखना जरूरी है। मैं पहले बड़े इवेंट में खेलते हुए डर जाता था, बाद में डरना छोड़ दिया और एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता। डर छोड़ देंगे तो अपना बेस्ट देंगे।

जानकारी से मिटता है डर: अवनि

हमें उन चीजों से डर लगता है, जिनका हमें ज्ञान नहीं होता। जब मैंने शूटिंग के बारे में सीखना और खुद को सुधारना शुरू किया, तो मेरा डर धीरे-धीरे खत्म हो गया। विफलता के बिना सफलता नहीं मिलती है। साथ ही दूसरों से खुद की तुलना किए बिना अपना सर्वश्रेष्ठ देने पर फोकस करें। खेल के साथ पढ़ाई का संतुलन बनाएं, ब्रेक लेते रहें।

Updated on:
18 Feb 2025, 10:01 AM IST
Published on: