
NRRMS Recruitment: उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण मनोरंजन मिशन सोसाइटी (NRRMS) में बड़ी भर्ती निकाली गई है। NRRMS ने कंप्यूटर असिस्टेंट, कॉर्डिनेटर, फैसिलिटेटर, एमटीएस समेत कई पदों पर 11 हजार से ज्यादा भर्तियां निकाली हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 20 फरवरी 2025 है। ऐसे में सभी कैंडिडेट्स राष्ट्रीय ग्रामीण मनोरंजन मिशन सोसाइटी (NRRMS) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर दें। आधिकारिक वेबसाइट का पता है, nrrmsvacancy.in
-डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट ऑफिसर- 66
-अकाउंट्स ऑफिसर- 59
-टेक्निकल असिस्टेंट- 75
-ब्लॉक डाटा मैनेजर- 236
-कम्यूनिकेशन ऑफिसर- 678
-ब्लॉक फील्ड कॉर्डिनेटर- 761
-मल्टी टास्किंग ऑफिशियल- 706
-कंप्यूटर असिस्टेंट- 2378
-कॉर्डिनेटर- 2986
-फैसिलिटेटर्स- 3390
इस सरकारी नौकरी के लिए सिर्फ ऐसे कैंडिडेट्स ही योग्य माने जाएंगे जिनके पास 12वीं/ HS 6 महीने का डिप्लोमा/ग्रेजुएट/पोस्ट ग्रेजुएट आदि की डिग्री होगी। साथ ही कैंडिडेट्स के पास काम का निर्धारित अनुभव भी होना चाहिए। योग्यता संबंधित अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट का रुख करें।
यह भी पढ़ें- ये 5 IIT हैं JEE Toppers की पहली पसंद
इस भर्ती में शामिल होने के लिए कैंडिडेट्स की न्यूनतम आयु सीमा 18-23 वर्ष की होनी चाहिए। वहीं अधिकतम आयु सीमा 38-43 वर्ष तय की गई है। इस सरकारी नौकरी के लिए चयन होने पर कैंडिडेट्स को 20660 रुपये से 33560 रुपये प्रति माह का वेतन (पद अनुसार) दिया जाएगा। लिखित परीक्षा और कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट के माध्यम से कैंडिडेट्स का सेलेक्शन होगा। आवेदन फॉर्म भरने के लिए सामान्य/ओबीसी/एमओबीसी अभ्यर्थियों को 350 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं बीपीएल/ईडब्ल्यूएस/एससी/एसटी अभ्यर्थियों के लिए यह शुल्क 250 रुपये है।
Updated on:
17 Feb 2025, 4:21 PM IST
Published on:
17 Feb 2025, 4:21 PM IST
बड़ी खबरें
View Allजॉब्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.