शिक्षा

12वीं पास के लिए पटना हाईकोर्ट में नौकरी का मौका, स्टेनोग्राफर के पदों के लिए आवेदन शुरू, 81,100 रुपये तक है सैलरी

Patna High Court Stenographer Recruitment 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। 12वीं पास उम्मीदवार 19 सितंबर तक अप्लाई कर सकते हैं। चयन लिखित परीक्षा और टाइपिंग टेस्ट से होगा। पूरी डिटेल के लिए पढ़ें खबर।
2 min read
Aug 21, 2025
Patna High Court Stenographer Recruitment 2025
Patna High Court Stenographer Recruitment 2025 (Image: Wikipedia)

Patna High Court Stenographer Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। पटना हाईकोर्ट ने स्टेनोग्राफर (ग्रुप-सी) पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन की प्रक्रिया 21 अगस्त 2025 से शुरू होकर 19 सितंबर 2025 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट patnahighcourt.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कितने पदों पर भर्ती निकली?

इस भर्ती के तहत कुल 111 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी। सभी आवेदन ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। डाक या किसी अन्य तरीके से भेजा गया आवेदन मान्य नहीं होगा।

योग्यता और उम्र सीमा

इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा उम्मीदवार के पास अंग्रेजी शॉर्टहैंड और अंग्रेजी टाइपिंग का प्रमाणपत्र होना चाहिए। साथ ही कंप्यूटर एप्लिकेशन में कम से कम 6 महीने का कोर्स सर्टिफिकेट भी जरूरी है।

उम्र की बात करें तो आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 37 वर्ष तय की गई है। हालांकि, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

आवेदन शुल्क

  • सामान्य (General), बीसी और EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क: 1100 रुपये
  • एससी और एसटी उम्मीदवारों के लिए शुल्क: 550 रुपये

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट patnahighcourt.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर दिए गए Recruitment सेक्शन पर क्लिक करें।
  • यहां Stenographer Recruitment 2025 का नोटिफिकेशन खोलें।
  • दिए गए निर्देशों के अनुसार आवेदन फॉर्म भरें और सबमिट करें।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों के आधार पर होगा।

  • लिखित परीक्षा
  • शॉर्टहैंड एवं कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट
  • साक्षात्कार (इंटरव्यू)

इन सभी चरणों को सफलतापूर्वक पार करने वाले अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को 25,500 रुपये से 81,100 रुपये तक मासिक वेतनमान मिलेगा।

अगर आप 12वीं पास हैं और आपके पास शॉर्टहैंड व कंप्यूटर का सर्टिफिकेट है तो पटना हाईकोर्ट की यह भर्ती आपके लिए एक बेहतरीन मौका हो सकती है। सही समय पर आवेदन करें और परीक्षा की तैयारी शुरू कर दें।

Updated on:
21 Aug 2025 08:05 pm
Published on:
21 Aug 2025 08:05 pm