Punjab and Sindh Bank Vacancy 2025: पंजाब एंड सिंध बैंक ने 750 अधिकारी पदों पर भर्ती निकाली है। ग्रेजुएट उम्मीदवार 20 अगस्त से 4 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जानें डिटेल्स।
Punjab and Sindh Bank Vacancy 2025: बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। पंजाब एंड सिंध बैंक ने स्थानीय बैंक अधिकारी (Local Bank Officer - LBO) पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 20 अगस्त 2025 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 4 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 750 पदों को भरा जाएगा। पदों का बंटवारा अलग-अलग राज्यों के लिए किया गया है, जिनमें आंध्र प्रदेश (80), गुजरात (100), महाराष्ट्र (100), ओडिशा (85), तमिलनाडु (85), कर्नाटक (65), तेलंगाना (50), पंजाब (60), छत्तीसगढ़ (40), झारखंड (35), हिमाचल प्रदेश (30), असम (15) और पुडुचेरी (5) शामिल हैं।
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है।
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, स्क्रीनिंग और इंटरव्यू के आधार पर होगा। केवल लिखित परीक्षा पास करने वाले ही इंटरव्यू राउंड तक पहुंच पाएंगे।