शिक्षा

Punjab School Holiday 2024: छात्रों के लिए खुशखबरी! दो दिन बंद रहेंगे पंजाब के स्कूल

Punjab School Holiday 2024: पंजाब में 15 और 17 अक्टूबर को स्कूल बंद रहेंगे। यहां देखें छुट्टी की पूरी लिस्ट
2 min read
Punjab School Holiday 2024

PunjabSchool Holiday 2024: स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए खुशखबरी है। पंजाब में 15 और 17 अक्टूबर को स्कूल बंद रहेंगे। 15 अक्टूबर को पंचायती चुनावों और 17 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती के मौके पर सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में अवकाश का ऐलान किया गया है।

पंजाब में कब-कब रहेगी छुट्टी (Punjab School Holiday)

इस महीने बहुत सारे त्यौहार हैं। जहां एक तरफ दशहरा का त्यौहार बीत गया। वहीं दूसरी ओर दिवाली के मौके पर भी सभी राज्यों के स्कूलों में छुट्टी रहने वाली है। कई राज्यों में दिवाली 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी तो वहीं कई स्कूलों में 1 नवंबर को। बात करें पंजाब की तो आज यानी कि 15 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी रहने वाली है। ये छुट्टी पंचायती चुनावों को देखती हुए दी गई है। वहीं 17 अक्टूबर को भी पंजाब के स्कूलों (Punjab Schools) में महर्षि वाल्मीकि जयंती के मौके पर छुट्टी रहेगी। वहीं 20 और 27 अक्टूबर को रविवार की छुट्टी रहेगी।

इन राज्यों में भी रहेगी छुट्टी (School Holiday)

छत्तीसगढ़

  • 29 अक्टूबर- धनतेरस
  • 30 अक्टूबर - नरक चौदस
  • 31 अक्टूबर- दिवाली या लक्ष्मी पूजा
  • 1 नवंबर - गोवर्धन पूजा
  • 2 नवंबर - भाई दूज

बिहार

  • 29 अक्टूबर - धनतेरस
  • 30 अक्टूबर - नरक चौदस
  • 31 अक्टूबर - दिवाली या लक्ष्मी पूजा
  • 1 नवंबर - गोवर्धन पूजा
  • 2 नवंबर - भाई दूज

यूपी

  • 30 अक्टूबर - नरक चतुर्दशी
  • 31 अक्टूबर-  दीपावली
  • 2 नवंबर- गोवर्धन पूजा
  • 3 नवंबर - भाईदूज

झारखंड

  • 29 अक्टूबर - धनतेरस
  • 30 अक्टूबर - नरक चौदस
  • 31 अक्टूबर- दिवाली या लक्ष्मी पूजा
  • 1 नवंबर - गोवर्धन पूजा
  • 2 नवंबर- भाई दूज

इसके अलावा ओडिशा में 20 से 29 अक्टूबर को छुट्टी रहेगी। मध्य प्रदेश में दिवाली, धनतेरस, नरक चौदस, दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज के चलते सभी स्कूलों में अवकाश (Public Holiday 2024) रहेगा।

Updated on:
15 Oct 2024 10:47 am
Published on:
15 Oct 2024 10:47 am