शिक्षा

QS World University Ranking 2021: टॉप 200 में IIT Bombay देश का सबसे बेस्ट संस्थान

QS World University Ranking 2021: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बॉम्बे (IITB) QS यूनिवर्सिटी रैंकिंग के मुताबिक देश को सबसे बेहतर संस्थान है। आईआईटी रुड़की एकमात्र भारतीय संस्थान है जो कोरोना महामारी के बावजूद 2020 वाली अपनी रैंंकिंग इस बार भी बरकरार रखने में सफल रहा।

2 min read
iit mumbai  world university ranking

QS World University Ranking 2021: QS यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2021 में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बॉम्बे (IITB) सबसे शीर्ष भारतीय संस्थान में शामिल है। यह विश्व स्तर पर 172 वें स्थान पर है। हालांकि 2020 की तुलना में इस बार आईआईटी बॉम्बे 20 रैंक नीचे है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc) बेंगलुरु इस बार 185वें वैश्विक रैंकिंग के साथ देश का दूसरा सर्वोच्च संस्थान है। आईआईसी भी इस बार एक पायदान नीचे लुढका है। इसी तरह शीर्ष 500 की सूची में शामिल लगभ लगभग सभी भारतीय संस्थान पिछले वर्ष से कुछ स्थान नीचे खिसक गए हैं।

इसी तरह भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली ( IITD ) ने 193 की वैश्विक रैंकिंग के साथ भारत में तीसरा स्थान पर है। पिछले साल आईआईटी दिल्ली वैश्विक रैंकिंग में 182वें स्थान पर था। इस सूची में शामिल होने वाले मुट्ठी भर भारतीय संस्थानों में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास ( IITM) 275वें, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर 314, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर (IITK) 350, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की (IITR) 383 और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गुवाहाटी (IITG) वैश्विक रैंकिंग 470 है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की (IITR) एकमात्र भारतीय संस्था है जो कोविड-19 के बावजूद आपनी रैंकिंग बरकरार रखने में सफल रहा।

QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग के मैट्रिक्स

QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग छह मानदंडों पर तय होता है। पहला शैक्षणिक प्रतिष्ठा (40%), eEmployer प्रतिष्ठा (10%), संकाय/छात्र अनुपात (20%), प्रति संकाय उद्धरण (20%), अंतर्राष्ट्रीय संकाय अनुपात (5%), अंतर्राष्ट्रीय छात्र अनुपात (5%) और शैक्षणिक प्रतिष्ठा (40%)। वैश्विक स्तर पर रैंकिंग के रूप में शीर्ष तीन संस्थानों में मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी), स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय और संयुक्त राज्य अमरीका स्थित हार्वर्ड विश्वविद्यालय का नाम शामिल है।

दूसरी तरफ सेंटर फॉर वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग ने भी 2021-2022 के लिए वैश्विक विश्वविद्यालयों की अकादमिक रैंक प्रकाशित की है। सेंटर फॉर वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग की सूची में 68 भारतीय विश्वविद्यालयों ने अपना स्थान बनाया है।शीर्ष तीन में भारतीय प्रबंधन संस्थान अहमदाबाद, भारतीय विज्ञान संस्थान बेंगलूरु और टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च का कब्जा है। शीर्ष दस रैंक वाले भारतीय विश्वविद्यालयों में टॉप तीन के अलावे आईआईटी-मद्रास, आईआईटी-बॉम्बे, दिल्ली विश्वविद्यालय, आईआईटी-दिल्ली, आईआईटी-खड़गपुर, पंजाब विश्वविद्यालय और आईआईटी-कानपुर शामिल हैं।

Web Title: QS World University Ranking 2021 IIT Mumbai tTop Indian Institutes

Updated on:
07 May 2021 04:33 pm
Published on:
07 May 2021 04:26 pm