शिक्षा

Rajasthan Panchayat Chunav 2026: राजस्थान में जिला परिषद को कितना वेतन मिलता है?

ग्राम स्तर पर पंच और सरपंच पद के लिए मतदान मार्च 2026 के तीसरे सप्ताह तक कराया जा सकता है। इसके बाद पंचायत समिति और जिला परिषद के चुनाव अप्रैल 2026 में आयोजित होने की संभावना जताई जा रही है।

less than 1 minute read
Feb 16, 2026
Rajasthan Panchayat Chunav 2026(AI Image)

Rajasthan Panchayat Chunav 2026: राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। राज्य में ग्राम पंचायतों, पंचायत समितियों और जिला परिषदों के लिए मतदान कराया जाना है। तय कार्यक्रम के अनुसार यह पूरी प्रक्रिया 15 अप्रैल 2026 तक संपन्न की जा सकती है। चुनाव से पहले वार्डों और क्षेत्रों के पुनर्गठन यानी परिसीमन की प्रक्रिया 31 दिसंबर 2025 तक पूरी करने का प्रस्ताव रखा गया था। जानकारी के मुताबिक ग्राम स्तर पर पंच और सरपंच पद के लिए मतदान मार्च 2026 के तीसरे सप्ताह तक कराया जा सकता है। इसके बाद पंचायत समिति और जिला परिषद के चुनाव अप्रैल 2026 में आयोजित होने की संभावना जताई जा रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि राजस्थान में जिला परिषद को कितनी सैलरी मिलती है? आइये जानते हैं।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Sarpanch Chunav 2026: राजस्थान में सरपंच बनने के लिए क्या है योग्यता?

Rajasthan Mein Jila Parishad Ki Salary: जिला परिषद को कितनी सैलरी मिलती है?


राजस्थान सरकार ने जिला परिषद के मानदेय में बीते वर्षों में बढ़ोतरी की है। अप्रैल 2025 से जिला परिषद को हर महीने 16,698 रुपये मानदेय दिया जा रहा है। इससे पहले यह राशि 15180 रुपये थी। (rajasthan mein jila parishad ki salary)अप्रैल 2024 में मानदेय में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई, जिसके बाद यह 16,698 रुपये हो गया।

Rajasthan Panchayat Chunav 2026: राजस्थान में जिला परिषद बनने के लिए जरूरी योग्यता

  • उम्मीदवार भारतीय नागरिक होना चाहिए।
  • न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित है।
  • संबंधित ग्राम पंचायत के मतदाता सूची में नाम दर्ज होना जरूरी है।
  • उम्मीदवार किसी सरकारी पद पर लाभ के पद (Office of Profit) पर न हो।
  • कानून द्वारा अयोग्य घोषित व्यक्ति चुनाव नहीं लड़ सकता।
  • नामांकन के समय निर्धारित शपथपत्र और आवश्यक डाक्यूमेंट्स जमा करना अनिवार्य है।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Panchayat Chunav 2026: राजस्थान में पंच बनने के लिए चाहिए ये योग्यता

Published on:
16 Feb 2026 01:28 pm
Also Read
View All

अगली खबर