Rajasthan Patwari Answer Key 2025: आंसर-की बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जारी की जाएगी। उम्मीदवार वहां से डाउनलोड कर अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं।
Rajasthan Patwari Answer Key 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने हाल ही में पटवारी भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन किया था। अब उम्मीदवारों को बेसब्री से आंसर-की का इंतजार है। खबरों के अनुसार बोर्ड अगले एक-दो दिनों में आंसर-की जारी कर सकता है।
यह भर्ती परीक्षा 17 अगस्त 2025 को आयोजित की गई थी। परीक्षा दो शिफ्ट में हुई थी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक संपन्न हुई थी। राज्य के 38 जिलों में 1000 से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इस बार लगभग 6.5 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने आवेदन किया था।
राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा 2025 के जरिए कुल 3705 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
आंसर-की बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जारी की जाएगी। उम्मीदवार वहां से डाउनलोड कर अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं।
अगर किसी उम्मीदवार को आंसर-की में कोई गलती लगती है, तो वे निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकेंगे।
आंसर-की जारी होने के बाद फाइनल आंसर-की और रिजल्ट लगभग साथ ही घोषित किए जाएंगे। हालांकि, अभी तक बोर्ड ने रिजल्ट की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी है।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करते रहें ताकि किसी भी अपडेट को मिस न करें।