शिक्षा

Rajasthan Patwari Result 2025: राजस्थान पटवारी रिजल्ट में इतना रहा जनरल और ईडब्ल्यूएस श्रेणी का कट-ऑफ, जानें अन्य केटेगरी की डिटेल्स

लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अब दो प्रक्रियाओं से गुजरना होगा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) और मेडिकल एग्जामिनेशन। इन दोनों चरणों के पूरा होने के बाद ही अंतिम मेरिट जारी की जाएगी।

less than 1 minute read
Dec 04, 2025
Rajasthan Patwari Result 2025(Image-Freepik)

RSSB: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने राजस्थान पटवारी भर्ती 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर रोल नंबर के माध्यम से देख सकते हैं। साथ ही कैटेगरी-वाइज कटऑफ मार्क्स भी जारी कर दिए गए हैं। राजस्थान पटवारी परीक्षा 17 अगस्त 2025 को राज्यभर के 38 जिलों में दो शिफ्टों में आयोजित की गई थी। इस भर्ती के माध्यम से 3705 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

ये भी पढ़ें

Bihar Board Model Paper 2026 हुआ रिलीज, सीधे इस लिंक से डाउनलोड कर पाएंगे 10वीं-12वीं परीक्षा मॉडल पेपर

RSMSSB Patwari Cut Off 2025 (कैटेगरी-वाइज)


जनरल- 249.238
जनरल–EWS: 241.5566
SC: 226.7963
ST: 223.595
OBC: 244.664
SBC: 236.6958
SAH: 90.5457

अनुसूचित क्षेत्र

जनरल: 219.5508
SC: 198.6554
ST: 170.5434

Rajasthan Patwari Result 2025: आगे की प्रक्रिया

लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अब दो प्रक्रियाओं से गुजरना होगा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) और मेडिकल एग्जामिनेशन। इन दोनों चरणों के पूरा होने के बाद ही अंतिम मेरिट जारी की जाएगी। RSSB जल्द ही डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन से संबंधित डिटेल शेड्यूल और आवश्यक दिशानिर्देश अपनी वेबसाइट पर अपलोड करेगा। चयनित उम्मीदवारों को सलाह है कि वे अपने सभी जरूरी दस्तावेज जैसे, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, जाति प्रमाण पत्र आदि पहले से तैयार रखें।

Rajasthan Patwari Result 2025: रिजल्ट कैसे चेक करें?

रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
वेबसाइट के होमपेज पर मौजूद “Results” टैब पर क्लिक करें।
यहां “Rajasthan Patwari Recruitment Exam Result 2025” लिंक दिखाई देगा।
लिंक खोलते ही रिजल्ट की PDF आपके सामने आ जाएगी।
PDF में अपना रोल नंबर खोजने के लिए Ctrl + F का प्रयोग करें।
यदि आपका रोल नंबर लिस्ट में है, तो आप अगले चरण के लिए चयनित हैं।

ये भी पढ़ें

OICL AO Recruitment 2025: इंश्योरेंस कंपनी में 300 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, युवाओं के लिए अफसर बनने का मौका

Published on:
04 Dec 2025 09:23 am
Also Read
View All

अगली खबर