शिक्षा

Rajasthan Police Bharti 2024: राजस्थान पुलिस में निकली सब इंस्पेक्टर की भर्ती, योग्यता, फॉर्म डेट, हाइट सहित जानें अन्य जरुरी जानकारी

Rajasthan Police Bharti 2024: राजस्थान पुलिस एसआई टेलीकॉम के पद के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से...

2 min read
Rajasthan Police Bharti 2024
Rajasthan Police Bharti 2024

Rajasthan Police Bharti: राजस्थान पुलिस में नौकरी करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए बढ़िया मौका आया है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने राजस्थान पुलिस में सब इंस्पेक्टर (SI Telecom) के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो वो आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 27 दिसंबर 2024 तय की गई है।

Rajasthan Police Bharti 2024: ये होनी चाहिए योग्यता


राजस्थान पुलिस एसआई टेलीकॉम के पद के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से B.Sc से डिग्री होनी चाहिए। साथ ही टेलीकम्यूनिकेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की डिग्री वाले युवा भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसमें यह भी है कि आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास राजस्थान संस्कृति का ज्ञान भी होना चाहिए। इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इस नोटिफिकेशन को देखा जा सकता हैं। Rajasthan Police Bharti 2024

Rajasthan Police Bharti: इतनी होनी चाहिए हाइट


इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की उम्र कम से कम 20 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए। आयु 01 जनवरी 2025 के आधार पर तय की जाएगी। सब इंस्पेक्टर के लिए युवाओं का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। शारीरिक परीक्षा में पुरुष उम्मीदवारों की हाइट 168 सेमी होनी चाहिए। साथ ही सीना 81 सेमी फूलने के बाद 86 सेमी होनी चाहिए। महिला उम्मीदवारों की बात करें तो उनकी हाइट कम से कम 152 सेमी होनी चाहिए।

Published on:
22 Nov 2024 04:05 pm