शिक्षा

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 इस तारीख को होगा जारी, जानें कैसे कर सकेंगे डाउनलोड

Rajasthan Police Constable Admit Card 2025 कब जारी होगा? जानें एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें और परीक्षा से जुड़ी डिटेल्स।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Sep 2025, 9:20 AM IST
Rajasthan Police Constable Admit Card 2025
Rajasthan Police Constable Admit Card 2025 (Image: Gemini)

Rajasthan Police Constable Admit Card 2025: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड 11 सितंबर को जारी किए जाएंगे। इसकी जानकारी राजस्थान पुलिस ने अपने ऑफिसियल एक्स (पहले ट्विटर) हैंडल पर दी है। उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in या recruitment2.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे।

परीक्षा कब होगी?

लिखित परीक्षा 13 और 14 सितंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दो घंटे की होगी जिसमें 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। हर सही उत्तर पर एक अंक मिलेगा जबकि गलत उत्तरों पर निगेटिव मार्किंग भी किया जाएगा।

न्यूनतम पासिंग मार्क्स

  • सामान्य (General), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), पिछड़ा वर्ग (BC) और अति पिछड़ा वर्ग (EBC) के उम्मीदवारों को कम से कम 40% अंक लाने होंगे।
  • अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम योग्यता अंक 36% निर्धारित हैं।
  • ट्राइबल सब-प्लान (TSP) क्षेत्र के स्थानीय अभ्यर्थियों को न्यूनतम अंक की बाध्यता से छूट दी गई है।

Rajasthan Police Constable Admit Card 2025 कैसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Recruitment सेक्शन पर क्लिक करें।
  • Rajasthan Police Constable Admit Card 2025 लिंक पर जाएं।
  • लॉगिन करने के लिए अपना SSO ID या एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • डाउनलोड करने के बाद सभी विवरण ध्यान से जांच लें।
  • भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट जरूर लें।

भर्ती में कितनी सीटें?

इस भर्ती अभियान के जरिए 10,000 कांस्टेबल पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आवेदन प्रक्रिया 9 अप्रैल से 17 मई 2025 तक चली थी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे 11 सितंबर 2025 से आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें ताकि एडमिट कार्ड लिंक उपलब्ध होते ही तुरंत डाउनलोड किया जा सके।

Updated on:
9 Sep 2025, 9:20 AM IST
Published on: