शिक्षा

राजस्थान थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा के नतीजे जल्द, इस लिंक से सीधे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

REET Mains Result 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जल्द ही 7759 पदों के लिए थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती (लेवल 1 और लेवल 2) का रिजल्ट जारी करने वाला है। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर मेरिट लिस्ट और स्कोरकार्ड देख सकेंगे।

2 min read
May 03, 2026
Rajasthan REET Mains Result 2026 (Image- ChatGPT)

Rajasthan REET Mains Result 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) जल्द ही रीट मेन्स 2026 (थर्ड ग्रेड शिक्षक लेवल 1 और लेवल 2) के नतीजे जारी करने वाला है। कुछ रिपोर्ट्स और पिछले ट्रेंड्स के मुताबिक, मई के पहले सप्ताह में रिजल्ट की घोषणा हो सकती है। जो भी कैंडिडेट्स इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in या rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें

सीए फाउंडेशन, इंटर और फाइनल परीक्षा की तारीखें घोषित, ऐसे डाउनलोड करें पूरा शेड्यूल

इतने पदों पर होगी भर्ती

बता दें कि लेवल 1 (प्राइमरी) और लेवल 2 (अपर प्राइमरी) शिक्षकों के कुल 7759 पदों पर भर्ती के लिए इस परीक्षा का आयोजन किया गया था। राजस्थान के अलग-अलग एग्जाम सेंटर्स पर 17 जनवरी से 20 जनवरी, 2026 के बीच कई शिफ्टों में लिखित परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई थी। बोर्ड ने अब रिजल्ट पूरी तरह से तैयार कर लिया है और इसे किसी भी वक्त ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड किया जा सकता है।

अगले चरण का रास्ता होगा साफ

रिजल्ट जारी होने के साथ ही बोर्ड कैंडिडेट्स के स्कोर और उनके चयन की स्थिति स्पष्ट कर देगा। जो उम्मीदवार इस मेरिट लिस्ट में जगह बनाएंगे, वे भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए योग्य माने जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपना रोल नंबर और अन्य लॉगिन डिटेल्स अभी से तैयार रखें।

ऐसे डाउनलोड करें रीट मेन्स रिजल्ट 2026

कैंडिडेट्स नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट और पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं:

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिखाई दे रहे रिजल्ट वाले टैब पर क्लिक करें।
  • अब डायरेक्ट रिक्रूटमेंट ऑफ प्राइमरी एंड अपर प्राइमरी स्कूल टीचर 2025 और 2026 रिजल्ट डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा, वहां अपनी एसएसओ आईडी (SSO ID) और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • रीट मेन्स रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा, इसमें अपने मार्क्स और कटऑफ चेक करें।
  • भविष्य की जरूरत के लिए रिजल्ट का पीडीएफ डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रखें।

कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट से जुड़ी किसी भी अन्य लेटेस्ट अपडेट के लिए समय-समय पर ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in चेक करते रहें।

ये भी पढ़ें

बिहार पुलिस में हवलदार इंस्ट्रक्टर पदों पर भर्ती, 12वीं पास को भी मिलेगा मौका
Also Read
View All