शिक्षा

Rajasthan RIICO Vacancy 2026: राजस्थान रीको भर्ती में बढ़ी सीटों की संख्या, आवेदन की तारीख भी आगे बढ़ाई गई

RIICO Bharti: पहले इस भर्ती से 98 पद भरे जाने थे। लेकिन अब इसकी संख्या में इजाफा कर दिया गया है। अब कुल 121 पदों पर भर्ती की जाएगी। अलग-अलग विभागों में विभिन्न पद शामिल किए गए हैं।

2 min read
Feb 21, 2026
Rajasthan RIICO Vacancy 2026(Image-Freepik)

Rajasthan RIICO Vacancy 2026: राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है। राज्य की प्रमुख औद्योगिक संस्था राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास और निवेश निगम (RIICO) ने वर्ष 2026 के लिए भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया था। जिसमें आवेदन की अंतिम तारीख 20 फरवरी 2026 तय की गई थी। जिसे अब बढ़ाकर 07 मार्च 2026 कर दिया गया है। साथ ही भर्ती पदों की संख्या भी बढ़ाई गई है। अभ्यर्थी RIICO की आधिकारिक वेबसाइट riico.co.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।

ये भी पढ़ें

Supreme Court Vacancy 2026: सुप्रीम कोर्ट में कई पदों पर निकली भर्ती, 75000 से ज्यादा तक सैलरी, बस होनी चाहिए ये योग्यता

Rajasthan RIICO Vacancy 2026: इतने पदों पर होगी भर्ती


पहले इस भर्ती से 98 पद भरे जाने थे। लेकिन अब इसकी संख्या में इजाफा कर दिया गया है। अब कुल 121 पदों पर भर्ती की जाएगी। अलग-अलग विभागों में विभिन्न पद शामिल किए गए हैं। इनमें जूनियर इंजीनियर (JE), सहायक लेखाधिकारी, कनिष्ठ सहायक (Junior Assistant), ड्राफ्ट्समैन और कुछ टेक्निकल पद भी शामिल हैं।

Rajasthan RIICO Bharti 2026: किस पद के लिए क्या योग्यता?

जूनियर इंजीनियर (JE)
इस पद के लिए सिविल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा अनिवार्य है। संबंधित विषय में पढ़ाई पूरी कर चुके उम्मीदवार ही आवेदन कर सकेंगे।

सहायक लेखाधिकारी
कॉमर्स से ग्रेजुएशन यानी B.Com की डिग्री जरूरी है। साथ ही अकाउंट्स की अच्छी समझ होना भी आवश्यक माना गया है।

कनिष्ठ सहायक (Junior Assistant)
12वीं पास अभ्यर्थी इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, कंप्यूटर की बेसिक जानकारी और RSCIT जैसे सर्टिफिकेट होना जरूरी होगा।

ड्राफ्ट्समैन व अन्य टेक्निकल पद
इन पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में डिग्री या डिप्लोमा अनिवार्य है। टेक्निकल योग्यता के बिना आवेदन स्वीकार नहीं होगा।

RIICO Vacancy: उम्र सीमा और चयन प्रक्रिया

भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग और महिला अभ्यर्थियों को राज्य सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी। वहीं चयन प्रक्रिया की बात करें तो चयन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होगी।
पहले चरण में लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में सामान्य ज्ञान, राजस्थान का भूगोल और इतिहास, तथा संबंधित विषय से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे।कनिष्ठ सहायक जैसे पदों के लिए लिखित परीक्षा के बाद टाइपिंग टेस्ट भी देना होगा। अंतिम चरण में डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन किया जाएगा। सभी चरणों में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को ही नियुक्ति दी जाएगी।

ये भी पढ़ें

Galgotias University के मालिक सुनील गलगोटिया ने खुद कहां से की है पढ़ाई, जानें कितनी है नेटवर्थ

Published on:
21 Feb 2026 01:20 pm
Also Read
View All

अगली खबर