शिक्षा

Garmi Ki Chhuthi: गर्मी से बच्चे हैं बेहाल!…जानिए राजस्थान के अलावा किन-किन राज्यों में बढ़ाई जाएंगी छुट्टियां

Garmi Ki Chhuthi: इस साल गर्मी ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। गर्मी को देखते हुए यूपी, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, बिहार और झारखंड समेत कई राज्यों में समर वेकेशन घोषित कर दी गई थी। हालांकि, अब इसे बढ़ाने को लेकर विचार किया जा रहा है। आइए, जानते हैं क्या है सभी राज्यों का हाल
2 min read
Jun 22, 2024
Garmi Ki Chhuthi

Garmi Ki Chhuthi: देश भर में गर्मी से लोगों का बुरा हाल हो रहा है। बच्चे हों या बड़े, 45-48 डिग्री तापमान ने हर किसी को परेशान कर दिया। इस साल गर्मी ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। गर्मी को देखते हुए यूपी, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, बिहार और झारखंड समेत कई राज्यों में समर वेकेशन घोषित कर दी गई थी। वहीं अब स्कूल खोले जाने की बारी है। लेकिन कई स्कूलों ने मौसम को देखते हुए गर्मी की छुट्टियां (Garmi Ki Chhuthi) बढ़ा दी है।

जानें उत्तर प्रदेश का हाल (UP Mein Garmi Ki Chhuthi)

पहले उत्तर प्रदेश में ज्यादातर स्कूल 24, 25 जून से खुलने वाले थे (UP Summer Vacation)। लेकिन गर्मी को देखते हुए यूपी सरकार ने छुट्टियों को बढ़ाने का फैसला लिया है। सभी स्कूलों को 28 जून 2024 तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है। 

राजधानी दिल्ली है बेहाल (Garmi Ki Chhuthi)

दिल्ली की गर्मी तो मशहूर है ही। इस बार भी राष्ट्रीय राजधानी तप रही है। कई इलाकों में तो तापमान 48 डिग्री से भी ज्यादा दर्ज किया गया है। ऐसे में बच्चों को स्कूल बुलाने का फैसला उनकी सेहत को प्रभावित कर सकता है। 

राजस्थान ने किया छुट्टी बढ़ाने पर विचार 

वहीं बात करें राजस्थान की तो यहां गर्मियों की छुट्टियां 15 मई से 30 जून तक होती हैं (Rajasthan Mein Garmi Ki Chhuthi)। वहां के ज्यादातर सरकारी, निजी व सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल 1 जुलाई से खुल जाते हैं। हालांकि, इस साल सरकार ने गर्मी की छुट्टियों (Garmi Ki Chhuti) पर विचार किया है। दिल्ली के ज्यादातर स्कूल जुलाई से ही शुरू होंगे। हालांकि, प्राइवेट और सरकारी स्कूल अपने-अपने हिसाब से निर्णय ले सकते हैं।

पटना के डीएम ने कहा कि बच्चों की सेहत है प्राथमिकता

भीषण गर्मी को देखते हुए पटना में 8वीं तक के सभी स्‍कूलों को 22 जून तक बंद रखने का आदेश जारी हुआ है। पटना के डीएम ने कहा इस मौसम में स्‍कूलों को खोलना सही नहीं रहेगा। इतनी गर्मी में बच्‍चों को लू से बचाना जरूरी है। भीषण गर्मी की वजह से लोग बीमार पड़ रहे हैं और हॉस्पिटल्स में मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में बच्चों की हेल्थ के साथ खिलवाड़ नहीं किया जा सकता है। 

गर्मी से सबसे ज्यादा बच्चे हैं परेशान (Garmi Ki Chhuthi)

बता दें, जून में देश के कई हिस्सों में तापमान 45 डिग्री से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया है। हाल ही में DDMA ने भी हीटवेव से बचाव के लिए अलर्ट (Heat Wave Alert) जारी किया था। ऐसे में छोटे बच्चों का खास ध्यान रखना जरूरी है। यदि आपके बच्चों के स्कूल खुले हुए हैं और वे रोजाना स्कूल जा रहे हैं तो उनका ध्यान रखें। बच्चों के साथ पानी का बोतल रहना जरूरी है। साथ ही उनके खानपान का ख्याल रखें। उत्तर भारत के जिन शहरों ने स्कूल खोले हैं, वहां टाइमिंग का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। 

Updated on:
22 Jun 2024 03:06 pm
Published on:
22 Jun 2024 03:06 pm