1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Anurag Yadav NEET UG Score: न चोरी न स्कैम…कुछ न काम आ सका, रात भर आंसर रटने के बाद भी आए इतने कम अंक 

Anurag Yadav NEET UG Score: नीट परीक्षा मामले को लेकर बिहार के अनुराग यादव का नाम खबरों में है। एक रात पहले नीट का पेपर मिलने के बाद भी उनके स्कोर अच्छे नहीं है।

2 min read
Google source verification
Anurag Yadav

Anurag Yadav NEET UG Score: नीट परीक्षा मामले को लेकर बिहार के अनुराग यादव (Anurag Yadav) का नाम खबरों में है। अनुराग ने कबूल किया है कि नीट यूजी (NEET UG 2024) परीक्षा के ठीक एक रात पहले उनके पास नीट के पेपर्स आ गए थे। इसके बाद भी नीट एग्‍जाम के र‍िजल्‍ट में 21 साल के अनुराग यादव को 720 अंकों में से मात्र 185 मार्क्स मिले हैं। अब इस पर उसकी खिल्ली उड़ाई जा रही है। अनुराग ही नहीं जिन छात्रों के पास नीट के पेपर होने का दावा किया जा रहा है उनमें से कोई भी नीट परीक्षा पास नहीं कर पाया। अभिषेक कुमार को 720 में से 581 मार्क्स मिले हैं। इसके अलावा तीसरे उम्मीदवार आयुष राज को 720 में से 300 अंक मिले हैं।

रात भर याद किया जवाब फिर भी नहीं आए मार्क्स (Anurag Yadav)

अनुराग ने अपने कबूलनामे में कहा कि वे कोटा के एलन कोचिंग सेंटर में नीट परीक्षा की तैयारी कर रहा था। उसके चाचा सिकंदर ने उसे नीट परीक्षा से पहले वापस बिहार बुलाया और एग्जाम से एक दिन पहले प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिका दी। अनुराग यादव ने रात भर उत्तर याद किया।

यह भी पढ़ें- CUET UG Result 2024: जानिए कब जारी होगा सीयूईटी रिजल्ट

परीक्षा केंद्र से ही हुई थी गिरफ्तारी (NEET UG 2024) 

अनुराग ने पुलिस को जो बयान दिया था उस अनुसार, उसकी परीक्षा डीवॉय पाटिल स्कूल में हुई थी। अनुराग के पेपर में वही सवाल पूछे गए थे जो उसने रात भर रटा था। परीक्षा के बाद पुलिस ने उसे केंद्र से ही गिरफ्तार कर लिया। अनुराग यादव ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

पेपर लीक के लिए छात्रों ने दिए लाखों रुपये (NEET Paper Leak)

बता दें, नीट परीक्षा से एक रात पहले अनुराग NHAI के गेस्ट हाउस में ठहरा था। उसके स्कोरकार्ड से पता चलता है कि उसे 720 में से 185 अंक ही म‍िले हैं जोकि काफी कम हैं। एग्‍जाम से एक दिन पहले प्रश्नपत्र और उत्तर मिलने और रात भर अंसर याद करने के बावजूद भी उनके मार्क्स नहीं आए। लीक हुए पेपर के छात्रों से लाखों रुपये लिए गए। 

Story Loader