शिक्षा

RBI Admit Card 2025: आरबीआई ग्रेड ए व बी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

RBI Admit Card 2025: आरबीआई ग्रेड ए और बी परीक्षा का एडमिट कार्ड 2025 आधिकारिक वेबसाइट ibpsonline.ibps.in पर जारी हो गया है। यहां जानें कैसे करें डाउनलोड। परीक्षा की तारीख और जरूरी जानकारी भी देखें।

less than 1 minute read
Aug 11, 2025
RBI Admit Card 2025 (Freepik)

RBI Admit Card 2025: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने ग्रेड ए और बी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 11 अगस्त 2025 को जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट ibpsonline.ibps.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली 976 जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों पर वैकेंसी, 1 लाख 40 हजार तक मिलेगी सैलरी

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का आसान तरीका

  1. सबसे पहले IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibpsonline.ibps.in पर जाएं।
  2. वहां पर RBI Grade A and B Admit Card 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  3. खुलने वाले पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करें।
  4. जानकारी सही भरने के बाद सबमिट करें।
  5. अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसे डाउनलोड और प्रिंट कर लें।

परीक्षा की जानकारी

RBI ग्रेड ए और बी की परीक्षा 16 अगस्त 2025 को आयोजित की जाएगी।उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड साथ लेकर आना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही फोटो पहचान पत्र भी जरूरी है बिना इन डाक्यूमेंट्स के परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा।

कितने पदों पर हो रही भर्ती?

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 28 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इनमें सामान्य वर्ग के लिए 15 पद, ओबीसी के लिए 8 पद, एससी के लिए 4 पद और एसटी के लिए 1 पद शामिल है। अधिक जानकारी और अपडेट के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

यह एडमिट कार्ड जारी होने से उम्मीदवारों को अपनी परीक्षा की तैयारी अंतिम रूप देने का मौका मिला है। ऐसे में सभी अभ्यर्थी जल्द से जल्द अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें ताकि परीक्षा में कोई दिक्कत न हो।

ये भी पढ़ें

हरियाणा में निकली 255 सरकारी नौकरी, 13 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन, 1 लाख 67 हजार तक मिलेगा वेतन

Also Read
View All

अगली खबर