RBSE 2023: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE), अजमेर ने आज कक्षा 10, 12 की बोर्ड परीक्षाओं की परीक्षा तिथियों में संशोधन किया। महावीर जयंती के लिए 3 अप्रैल को अवकाश घोषित किया है, जिसके कारण 3 अप्रैल को होने वाली कक्षा 10 और 12 की परीक्षाएं अब एक दिन बाद 4 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। अन्य परीक्षाओं का कार्यक्रम समान रहेगा।
RBSE Class 10, 12 datesheet 2023: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE), अजमेर ने आज कक्षा 10, 12 की बोर्ड परीक्षाओं की परीक्षा तिथियों में संशोधन किया है। बोर्ड द्वारा साझा की गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार ने महावीर जयंती के लिए 3 अप्रैल, 2023 को अवकाश घोषित किया है, जिसके कारण 3 अप्रैल को होने वाली कक्षा 10 और 12 की परीक्षाएं अब एक दिन बाद 4 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। अन्य परीक्षाओं का कार्यक्रम समान रहेगा। आप को बता दे की राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा 09 मार्च, 2023 से शुरू होगी। राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2023 में शामिल होने वाले छात्रों को ध्यान देना होगा कि अन्य परीक्षाएं तय कार्यक्रम के अनुसार होंगी। बोर्ड को जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर आरबीएसई एडमिट कार्ड जारी करने की भी उम्मीद है। बोर्ड परीक्षा सुबह 8.30 बजे से 11.45 बजे तक आयोजित की जाएगी।
अब इस तरह होगा परीक्षा कार्यक्रम - RBSE डेट शीट 2023-
कक्षा 10 की परीक्षा-
16 मार्च, 2023- अंग्रेजी (अनिवार्य)
21 मार्च, 2023- हिंदी
25 मार्च, 2023- सामाजिक विज्ञान
29 मार्च, 2023- विज्ञान
4 अप्रैल, 2023- गणित
8 अप्रैल, 2023- तीसरी भाषा- हिंदी, गुजराती, संस्कृत, उर्दू, पंजाबी, सिंधी
11 अप्रैल, 2023- व्यावसायिक विषय
CUET UG 2023: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट 2023 के लिए देखें महत्वपूर्ण टिप्स, 12 मार्च है आवेदन की लास्ट डेट
आरबीएसई (RBSE) टाइम टेबल 2023 कैसे डाउनलोड करें?
1. आरबीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा समय सारणी 2023 राजस्थान बोर्ड द्वारा आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाये।
2. इसके बाद होम पेज पर "नवीनतम अपडेट" अनुभाग पर जाएं और हालिया अधिसूचना देखें।
3. अब आरबीएसई 10वीं क्लास टाइम टेबल 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
4. आरबीएसई 10वीं टाइम टेबल 2023 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
5. अब आरबीएसई 10वीं डेट शीट 2023 का प्रिंट आउट भी रख लें।
यह भी पढ़ें- बोर्ड परीक्षाओं में लाना चाहते हैं अच्छे नंबर तो पढ़ें महत्पूर्ण टिप्स