CUET UG 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA), कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडर ग्रेजुएट 2023 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया जारी है। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, सीयूईटी यूजी 2023 परीक्षा 21 मई से 31 मई, 2023 तक आयोजित की जाएगी। सीयूईटी रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 2023 खत्म होने के बाद, 15 मार्च, 2023 से करेक्शन विंडो ओपन की जाएगी। केवल रजिस्टर्ड उम्मीदवार ही 18 मार्च तक सीयूईटी यूजी आवेदन पत्र में बदलाव या एडिट कर पाएंगे। जो उम्मीदवार इस बार आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट - cuet.samarth.ac.in के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। सीयूईटी यूजी 2023 परीक्षा अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू भाषा में आयोजित जाएगी, तो अगर अभी तक आप ने ऑनलाइन आवेदन नहीं किया है तो जल्दी से अपना आवेदन करें।