शिक्षा

RBSE Admit Card 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं-12वीं के एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

RBSE Admit Card 2026: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (RBSE) ने 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। 12 फरवरी से शुरू होने जा रही इन परीक्षाओं में शामिल होने वाले स्टूडेंट अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

2 min read
Feb 02, 2026
RBSE Admit Card 2026 (PC: AI Image)

RBSE Class 10th and 12th Admit Card 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर (RBSE) ने एकेडमिक ईयर 2025-26 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए 10वीं और 12वीं कक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड ने स्टूडेंट्स की सुविधा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के स्टेप्स और परीक्षा से जुड़ी जरूरी गाइडलाइंस भी शेयर की हैं।

ये भी पढ़ें

Dalai Lama: धर्मगुरु होने बावजूद दलाई लामा को क्यों मिला ‘ग्रैमी अवार्ड’? महज 25 की उम्र में हासिल कर ली थी ये डिग्री

RBSE 10th 12th Exam Date Sheet 2026: राजस्थान बोर्ड एग्जाम शेड्यूल

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने साल 2026 की बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान पहले ही कर दिया था। कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होकर 28 फरवरी, 2026 तक चलेंगी। सभी पेपर सुबह की एक ही शिफ्ट में आयोजित किए जाएंगे। वहीं कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होंगी और 11 मार्च, 2026 तक चलेंगी। 10वीं और 12वीं दोनो ही कक्षाओं के परीक्षाओं का समय सुबह 8.30 बजे से 11.45 बजे तक तय किया गया है।

RBSE Admit Card 2026: एडमिट कार्ड में मिलेगी ये जरूरी जानकारी

स्टूडेंट्स के एडमिट कार्ड में उनका नाम, रोल नंबर, एग्जाम सेंटर का नाम और एड्रेस, विषयवार परीक्षा की तारीखें और जरूरी निर्देश दिए गए हैं। परीक्षार्थियों को सलाह दी गई है कि, वे अपने एडमिट कार्ड में दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें। यदि किसी जानकारी में कोई गलती नजर आती है, तो तुरंत अपने स्कूल या बोर्ड कार्यालय से संपर्क करें।

RBSE Exam Admit Card Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

स्टूडेंट्स नीचे दिए गए आसान स्टेप्स के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

  • सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए RBSE Admit Card 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  • स्कूल लॉगिन सेक्शन में अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
  • सबमिट करते ही स्क्रीन पर कक्षा 10वीं और 12वीं के एडमिट कार्ड खुल जाएंगे।
  • बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें।

बोर्ड ने साफ किया है कि, सेंटर पर एडमिट कार्ड ले जाना कम्पलसरी है। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी स्टूडेंट्स को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके साथ ही छात्रों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचें और अपने साथ एक वैध पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड) भी रखें।

ये भी पढ़ें

Government Job Rules: शरीर के इन हिस्सों पर टैटू है तो भूल जाइए सरकारी नौकरी! आर्मी से लेकर रेलवे तक जान लें टैटू से जुड़ी गाइडलाइंस

Published on:
02 Feb 2026 05:37 pm
Also Read
View All

अगली खबर