शिक्षा

RRB ALP CBT 2 Result 2025 जारी, डायरेक्ट लिंक से यहां देखें परिणाम और आगे की प्रक्रिया

RRB ALP CBT 2 Result 2025 जारी हो चुका है। उम्मीदवार rrbcdg.gov.in से अपना रिजल्ट PDF में डाउनलोड कर सकते हैं और रोल नंबर से चेक कर सकते हैं।
2 min read
• •
Jul 01, 2025
RRB ALP CBT 2 Result 2025 Out
RRB ALP CBT 2 Result 2025 Out (Image: Gemini)

RRB ALP CBT 2 Result 2025 Out: रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) पद के लिए आयोजित CBT-2 परीक्षा का रिजल्ट 1 जुलाई 2025 को जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपना परिणाम rrbcdg.gov.in या संबंधित आरआरबी वेबसाइट्स पर जाकर देख सकते हैं।

कैसे देखें RRB ALP CBT 2 Result 2025?

रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे।

सबसे पहले RRB की आधिकारिक वेबसाइट (जैसे - rrbmumbai.gov.in) पर जाएं।

होमपेज पर दिए गए 'RRB ALP CBT 2 (CEN 01/2024) Result' लिंक पर क्लिक करें।

क्लिक करते ही रिजल्ट की पीडीएफ फाइल खुलेगी।

अब आप Ctrl + F दबाकर अपना नाम या रोल नंबर खोज सकते हैं।

यदि चयन हुआ है तो अपना रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट रख लें।

RRB ALP CBT 2 Result 2025 के बाद क्या होगा अब?

जिन उम्मीदवारों ने CBT-2 परीक्षा पास कर ली है वे अब CBAT (Computer Based Aptitude Test) के लिए योग्य हो गए हैं। यह परीक्षा ALP चयन प्रक्रिया का तीसरा चरण है।

RRB ALP चयन प्रक्रिया में कुल 5 चरण हैं।

CBT-1 (पहले ही हो चुका है)

CBT-2 (जिसका रिजल्ट अब जारी हुआ है)

CBAT (एप्टीट्यूड टेस्ट)

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV)

मेडिकल एग्जामिनेशन (ME)

CBT-2 की परीक्षा तारीखें

CBT-2 की परीक्षा 19 मार्च, 2 मई और 6 मई 2025 को देशभर में आयोजित की गई थी।

जरूरी सलाह

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आगामी चरणों से जुड़ी जानकारी और अपडेट्स के लिए नियमित रूप से RRB की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

Updated on:
01 Jul 2025 08:18 pm
Published on:
01 Jul 2025 08:18 pm