RRB Group D 2025 भर्ती रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी पूरी हो चुकी है। अब लाखों छात्रों को एग्जाम की तारीखों का इंतजार है। जानें कब होगी परीक्षा और क्या है एग्जाम पैटर्न।
RRB Group D 2025 Admit Card: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ग्रुप डी 2025 भर्ती परीक्षा का इंतजार लाखों उम्मीदवार कर रहे हैं। इस परीक्षा के जरिए रेलवे में 32,438 पदों पर भर्ती की जाएगी। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है और अब उम्मीदवारों को सिर्फ परीक्षा तारीख और एडमिट कार्ड जारी होने का इंतजार है।
RRB Group D 2025 भर्ती में उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में होगा।
परीक्षा की सटीक तारीख और शिफ्ट की जानकारी उम्मीदवारों को उनके एडमिट कार्ड पर मिलेगी। संभवतः सितंबर-अक्टूबर 2025 में इस परीक्षा का आयोजन किया जा सकता है। एग्जाम से पहले RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर सिटी स्लिप और ई-काल लेटर डाउनलोड लिंक जारी किया जाएगा।