
RRB Group D Admit Card 2026 Download Link:रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से आयोजित होने वाली ग्रुप डी परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है। बोर्ड ने परीक्षा के शेड्यूल में बदलाव किया है। पहले यह परीक्षा 3 अगस्त से 21 अगस्त तक आयोजित होने वाली थी लेकिन नए शेड्यूल के अनुसार अब यह परीक्षा 3 अगस्त से 25 अगस्त 2026 के बीच अलग-अलग दिनों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार जल्द ही अपना एडमिट कार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।
नए शेड्यूल के मुताबिक रेलवे ग्रुप डी का पेपर अब 3 अगस्त से 6 अगस्त, 9 से 14 अगस्त इसके बाद 17 से 21 अगस्त और आखिर में 25 अगस्त को लिया जाएगा। बता दें कि परीक्षा 3 अलग-अलग शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:00 बजे, दूसरी दोपहर 12:45 बजे और तीसरी शिफ्ट 4:30 बजे से शुरू होगी। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड किसी समय भी जारी किया जा सकता है। इसलिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल को पहले ही संभालकर रखें।
रेलवे की इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की एग्जाम सिटी स्लिप पहले ही जारी की जा चुकी है। नियम के अनुसार, परीक्षा से चार दिन पहले प्रवेश पत्र डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराए जाते हैं। ऐसे में जिन उम्मीदवारों की परीक्षा 3 अगस्त को है उनके एडमिट कार्ड आज यानी 31 जुलाई को जारी किए जा सकते हैं। प्रवेश पत्र देखने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
रेलवे ग्रुप डी परीक्षा में कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे जिन्हें हल करने के लिए उम्मीदवारों को 90 मिनट का समय मिलेगा। विषय के अनुसार, बात करें तो परीक्षा में जनरल साइंस से और मैथ से 25-25 सवाल आएंगे। वहीं जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग से 30 और जनरल अवेयरनेस तथा करेंट अफेयर्स से 20 प्रश्न पूछे जाएंगे। उम्मीदवारों को इस बात का खास ध्यान रखना होगा कि परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी है। इसलिए किसी भी प्रश्न का उत्तर तुक्के से देने के बजाए सोच समझकर ही पेपर अटेंप्ट करें।
उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए नाम, एग्जाम डेट, सेंटर कोड, एग्जाम सेंटर का एड्रेस और रिपोर्टिंग समय जैसी जानकारी ध्यान से पढ़ लें। इसके साथ ही परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ 2 आईडी प्रूफ भी ले जाने होंगे। ध्यान रहे इनमें से एक डॉक्यूमेंट वह होना चाहिए जिसका विवरण आपने अपने आवेदन पत्र में दिया है। सेंटर पर अपना ओरिजिनल फोटो, पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस) साथ ले जाना न भूलें। सेंटर पर बायोमेट्रिक अटेंडेंस होगी इसलिए परीक्षा वाले दिन उम्मीदवारों को समय से सेंटर पर पहुंचना होगा।