शिक्षा

RRB NTPC UG Answer Key 2025 आज हो सकती है जारी: यहां से कर पाएंगे डाउनलोड, जानें आगे की प्रक्रिया

RRB NTPC UG Answer Key 2025 आज जारी हो सकती है। उम्मीदवार आंसर-की, रिस्पॉन्स शीट और प्रश्न पत्र डाउनलोड कर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

less than 1 minute read
Sep 14, 2025
RRB NTPC UG Answer Key 2025 (Image: Freepik)

RRB NTPC UG Answer Key 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से NTPC अंडरग्रेजुएट (NTPC-UG) परीक्षा 2025 की आंसर-की आज जारी की जा सकती है। इसके साथ उम्मीदवारों को रिस्पॉन्स शीट, प्रश्न पत्र और ऑब्जेक्शन ट्रैकर भी उपलब्ध कराया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी वे अपने यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन कर आंसर-की डाउनलोड कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें

MP Police में कांस्टेबल बनने का सपना होगा पूरा, 7500 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, जानें पूरी डिटेल

RRB NTPC UG Answer Key 2025 ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • RRB NTPC Answer Key, Response Sheet, Objection Tracker, and Question Paper-CEN 06/2024 (NTPC-UG) लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन पेज पर मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • आंसर-की और प्रश्न पत्र डाउनलोड करें।
  • भविष्य के लिए फाइल सेव कर लें।

आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया

अगर उम्मीदवार किसी प्रश्न या उसके उत्तर से असहमत हैं तो वे आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए प्रति प्रश्न 50 रुपये शुल्क देना होगा।

  • Objection टैब पर जाएं।
  • संबंधित प्रश्न आईडी चुनें।
  • सही कारण और डॉक्यूमेंट प्रूफ अपलोड करें।
  • ध्यान रहे कि बिना वैलिड रीजन वाली आपत्तियां खारिज कर दी जाएंगी।
  • शुल्क जमा करने के बाद Submit पर क्लिक करें।

मार्किंग स्कीम और न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स

  • सही उत्तर पर: 1 अंक
  • गलत उत्तर पर: ⅓ अंक की नेगेटिव मार्किंग
  • न किए गए प्रश्नों पर: कोई कटौती नहीं

क्वालिफाइंग मार्क्स

  • जनरल, EWS: 40%
  • OBC, SC: 30%
  • ST: 25%

कब हुई थी परीक्षा?

RRB NTPC UG परीक्षा का आयोजन 7 अगस्त से 9 सितंबर 2025 तक किया गया था। आंसर-की जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने अनुमानित अंक निकाल सकेंगे और अगर कोई त्रुटि लगती है तो आपत्ति दर्ज कर फाइनल आंसर-की में बदलाव की उम्मीद कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें

Most Expensive Study: दुनिया की 5 सबसे महंगी पढ़ाई, जिनकी फीस जानकर उड़ जाएंगे होश!

Also Read
View All
ग्रेजुएशन के लिए लेना चाहते हैं टॉप यूनिवर्सिटी में दाखिला, NTA ने आधार कार्ड को लेकर जारी किया जरुरी निर्देश, चेक कर लें अपडेट

Haryana CET Result 2025 के बाद चयनित उम्मीदवारों का होगा डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन, जान लें पूरा सिलेक्शन प्रोसेस

Bihar Election: बिहार विधानसभा में ठीक से शपथ नहीं पढ़ पाईं कई महिला विधायक, जानिए किसकी कितनी है शैक्षणिक योग्यता

100 साल में पहली बार नागपुर यूनिवर्सिटी को मिली महिला कुलपति, जानें कौन-कौन सी डिग्रियां हैं Manali Kshirsagar के पास

BPSC AEDO Exam Date: इन तारीखों पर होगी बिहार सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी भर्ती परीक्षा, जान लें चयन प्रक्रिया और अन्य डिटेल्स

अगली खबर