शिक्षा

RRB Technician: आरआरबी ने जारी की टेक्नीशियन Grade 3 की आंसर-की, इस वेबसाइट की मदद से देखें

RRB Technician Grade 3 Answer Key 2024: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आज यानी कि 6 जनवरी 2024 को तकनीशियन ग्रेड 3 की आंसर की जारी कर दी है। आरआरबी तकनीशियन ग्रेड 3 परीक्षा 20 दिसंबर से 30 दिसंबर, 2024 के बीच आयोजित की गई थी।

2 min read

RRB Technician Grade 3 Answer Key 2024: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आज यानी कि 6 जनवरी 2024 को तकनीशियन ग्रेड 3 की आंसर की जारी कर दी है। पूर्व निर्धारित तारीख के अनुसार, रेलवे बोर्ड ने समय पर रिजल्ट जारी कर दिया है। ऐसे कैंडिडेट्स जो इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट का पता है, rrcb.gov.in 

रिजल्ट देखने के लिए तैयार रखें ये डिटेल्स

रेलवे ने नोटिस जारी कर सूचित किया था कि CEN 02/2024 (TECHNICIAN-III) प्रश्न पत्र, प्रतिक्रियाएं और उत्तर कुंजी 6 जनवरी, 2025 को जारी की जाएंगी। रिजल्ट देखने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड तैयार रखें। वहीं आंसर की देखने के बाद आप इस पर आपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं।

कब हुई थी परीक्षा 

आरआरबी तकनीशियन ग्रेड 3 परीक्षा 20 दिसंबर से 30 दिसंबर, 2024 के बीच आयोजित की गई थी। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से, कुल 9144 तकनीशियन पदों को भरा जाएगा। इनमें से 1092 तकनीशियन ग्रेड I सिग्नल के लिए और 8052 तकनीशियन ग्रेड III के लिए हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखें। 

कब तक दर्ज कर सकते हैं आपत्ति?

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) तकनीशियन ग्रेड 3 की आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए कैंडिडेट्स के पास 11 जनवरी 2025 सुबह 9 बजे तक का समय है। इसके बाद ऑब्जेक्शन विंडो बंद हो जाएगी। ऐसे में कैंडिडेट्स समय रहते ऑब्जेक्शन कर लें। आपत्ति दर्ज करने के लिए कैंडिडेट्स को प्रति प्रश्न 50 रुपये का शुल्क और बैंक सेवा शुल्क का भुगतान करना होगा। आपत्ति सही होने पर बैंक सेवा शुल्क काटकर बाकी राशि वापस कर दी जाएगी। 

ऐसे डाउनलोड करें आंसर की 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • होम पेज पर CEN 02/2024 (TECHNICIAN-III) लिंक पर क्लिक करें 
  • अब रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें 
  • अब RRB Technician Grade 3 Answer Key 2024 आपके स्क्रीन पर दिखने लगेगा 
  • भविष्य के लिए इसे डाउनलोड कर लें 
Updated on:
06 Jan 2025 10:09 am
Published on:
06 Jan 2025 10:02 am
Also Read
View All

अगली खबर