Samrat Chaudhary Education: बिहार की राजनीति में इन दिनों एक नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है और वह है सम्राट चौधरी। कितने पढ़े लिखे हैं सम्राट चौधरी, साथ ही जानिए बिहार के सीएम को कितनी मिलती है सैलरी।
Who is Samrat Chaudhary: बिहार की राजनीति में इन दिनों एक नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है और वह है सम्राट चौधरी। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता सम्राट चौधरी को उनके समर्थक अगले मुख्यमंत्री के तौर पर देख रहे हैं। अपनी आक्रामक राजनीति और संगठन पर मजबूत पकड़ के लिए मशहूर सम्राट चौधरी का सियासी सफर जितना दिलचस्प है, उतनी ही चर्चा उनकी शिक्षा और संपत्ति की भी होती है। आइए जानते हैं अगर वे मुख्यमंत्री बने, तो उन्हें सरकार की ओर से कौन-कौन सी सुविधाएं दी जाएंगी?
सम्राट चौधरी की शैक्षणिक योग्यता अक्सर विरोधियों के निशाने पर रहती है। चुनावी हलफनामे के मुताबिक, उन्होंने प्री-फाउंडेशन कोर्स (PFC) किया है। इसके अलावा, उनके पास डॉक्टरेट इन लिटरेचर की मानद उपाधि भी है।
सम्राट चौधरी के रगों में राजनीति दौड़ती है। उनके पिता शकुनी चौधरी बिहार के दिग्गज नेताओं में गिने जाते रहे हैं। उनकी पत्नी का नाम ममता कुमारी हैं। सम्राट ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत राजद से की थी और सबसे कम उम्र में मंत्री बनने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। इसके बाद वे जदयू और फिर भाजपा में शामिल हुए। सम्राट चौधरी और उनके परिवार का प्रभाव मुंगेर और खगड़िया बेल्ट में काफी गहरा माना जाता है।
2025 के चुनावी हलफनामे के अनुसार, सम्राट चौधरी और उनके परिवार की कुल नेटवर्थ लगभग 11.31 करोड़ रुपये है। उनके पास लगभग 99.32 लाख रुपये की चल संपत्ति है, जिसमें बैंक बैलेंस और इन्वेस्टमेंट शामिल हैं। साथ ही उनके पास करीब 20 लाख रुपये का सोना (200 ग्राम) और एक बोलेरो नियो कार है। सम्राट चौधरी सुरक्षा और शौक के लिए हथियार भी रखते हैं। उनके पास 4 लाख रुपये की एनपी बोर राइफल और 2 लाख रुपये की रिवॉल्वर है। खास बात यह है कि उन पर किसी भी बैंक या वित्तीय संस्थान का कोई कर्ज नहीं है।