ASRB Exam 2025: जरुरी तारीखों की बात करें तो कृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड (ASRB) द्वारा आयोजित नेट, एआरएस, एसएमएस और एसटीओ पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 अप्रैल 2025 से चालू है।
ASRB Exam 2025: कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल (ASRB), जो कि भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अधीन कार्य करता है, ने वर्ष 2025 के लिए संयुक्त परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस परीक्षा के माध्यम से नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (NET), एग्रीकल्चर रिसर्च सर्विस (ARS), सब्जेक्ट मैटर स्पेशलिस्ट (SMS) और सीनियर टेक्निकल ऑफिसर (STO) के पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
जरुरी तारीखों की बात करें तो कृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड (ASRB) द्वारा आयोजित नेट, एआरएस, एसएमएस और एसटीओ पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 अप्रैल 2025 से चालू है। आवेदन करने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 21 मई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क का भुगतान भी 21 मई 2025 तक किया जा सकता है। साथ ही प्रारंभिक परीक्षा 2 से 4 सितंबर 2025 के बीच आयोजित की जाएगी।
आवेदन शुरू होने की तिथि: 22 अप्रैल 2025
आवेदन की अंतिम तिथि: 21 मई 2025
प्रीलिम्स परीक्षा की तिथि: 2 से 4 सितंबर 2025
| पद का नाम | रिक्तियाँ |
|---|---|
| सब्जेक्ट मैटर स्पेशलिस्ट (SMS) | 41 |
| सीनियर टेक्निकल ऑफिसर (STO) | 83 |
| एग्रीकल्चर रिसर्च सर्विस (ARS) | 458 |
| नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (NET) | — (केवल पात्रता) |
| कुल पद | 582 |
| श्रेणी | NET | SMS/ STO | ARS |
|---|---|---|---|
| सामान्य वर्ग | ₹1000 | ₹1000 | ₹2000 |
| EWS/ OBC | ₹500 | ₹800 | ₹1300 |
| SC/ ST/ PwBD/ महिलाएं/ ट्रांसजेंडर | ₹250 | ₹0 (NIL) | ₹250 |
इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी के पास संबंधित विषय में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री होना आवश्यक है। न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित की गई है जबकि अधिकतम आयु सीमा 32 से 35 वर्ष के बीच पद के अनुसार तय की गई है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।