शिक्षा

Sarkari Naukri : Central Bank Of India में बिना लिखित परीक्षा के नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, जानें डिटेल्स

Sarkari Naukri : Central Bank Of India इस भर्ती के माध्यम से इंचार्ज या कंसल्टेंट के पद पर बहाली करेगी। इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट/पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री होना चाहिए। साथ ही उम्मीदवार को...
2 min read
• •
Updated: 25 Sep 2024, 8:37 PM IST
Feature image

Sarkari Naukri : Central Bank Of India में नौकरी करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए बैंक बेहतरीन अवसर लेकर आई है। Central Bank Of India ने FLCC यानी Financial Literacy And Credit Counseling Centre के लिए डायरेक्टर/कंसल्टेंट के पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट centralbankofindia.co.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया जान सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर रखी गई है।

Sarkari Naukri : ये योग्यताएं होनी चाहिए


Central Bank Of India इस भर्ती के माध्यम से इंचार्ज या कंसल्टेंट के पद पर बहाली करेगी। इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट/पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री होना चाहिए। साथ ही उम्मीदवार को किसी बैंक में काम करने का 20 साल का अनुभव हो। इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार की आयु सीमा 65 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए। उम्मीदवारों का चयन पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करके pdf डाउनलोड किया जा सकता है।

फॉर्म भरकर पते पर भेजना होगा


इस भर्ती के लिए आवेदन ऑफलाइन करना होगा। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को अपने आवेदन फॉर्म को भरकर संबंधित डॉक्यूमेंट्स के साथ दिए गए पते पर फॉर्म भेजना होगा। ऊपर दिए गए लिंक से फॉर्म भी डाउनलोड किया जा सकता है। फॉर्म में डिटेल्स जानकरी भरकर रीजनल मैनेजर, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय, होटल एयरलाइंस बिल्डिंग, एमवीएस अस्पताल के सामने, नयापुरा कोटा 32400, इस पते पर भेजना होगा।

Updated on:
25 Sep 2024, 8:37 PM IST
Published on: