शिक्षा

School Closed: इस जिले में 3 दिनों तक स्कूल बंद रखने का आदेश जारी

Schools Closed: डीएम ने सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। खराब मौसम के कारण कक्षा...
2 min read
• •
Updated: 28 Dec 2024, 12:45 PM IST
Schools Closed in Ghaziabad
Schools Closed in Ghaziabad

Schools Closed in Ghaziabad: अगर स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया जाता है तो बच्चों के खुशी का ठिकाना नहीं रहता है। दिल्ली-एनसीआर के इलाके में पिछले दो दिनों से जमकर बारह हो रही है। जिससे ठंड भी काफी बढ़ गई है। इसी को देखते हुए दिल्ली से सटे शहर गाजियाबाद में स्कूलों के छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है। गाजियाबाद के डीएम ने सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। खराब मौसम के कारण कक्षा 8वीं तक के स्कूल 3 दिनों तक बंद रहेंगे।

School Closed: बारिश के कारण लिया गया फैसला


दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र की बात करें तो 2 दिनों से बारिश हो रही है। जिससे तापमान में गिरावट देखी गई है। जिससे ठंड बढ़ने के कारण बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी हो रही थी। जिस कारण से यह फैसला लिया गया है। गाजियाबाद के सभी स्कूल 30 दिसंबर (सोमवार) तक बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। डीएम का यह आदेश सभी स्कूलों के लिए हैं। फिलहाल 8वीं कक्षा तक के छात्रों को स्कूल नहीं जाना होगा। कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों को सुबह 9 बजे से स्कूल जाना होगा।

Winter Vacation के आदेश नहीं हुए हैं जारी


उत्तर प्रदेश में शीतकालीन अवकाश (Winter Vacation In Uttar Pradesh) की बात करें तो अभी इसके लिए कोई भी आदेश जारी नहीं किए गए हैं। पिछले साल दिसंबर में Winter Vacation को लेकर आदेश जारी कर दिए गए थे। लेकिन इस साल अभी तक ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। हालांकि इस बात का अनुमान लगाया जा रहा है कि इस साल भी प्रदेश के स्कूल 31 दिसंबर 2024 से 14 जनवरी 2025 तक बंद रखने का आदेश जारी किया जा सकता है।

Updated on:
28 Dec 2024, 12:45 PM IST
Published on: